06 June, 2026 (Saturday)

अक्षय कुमार ने इस टेस्ट के लिए किया अपने दोस्तों को मोटिवेट, कहा ‘पहले सुरक्षा हमारी बाद में दोस्ती यारी’

अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी जानकारी देते रहते हैं। साथ ही वो कोरोना वायरस के प्रति फैंस को जागरूक करते रहते हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि घर पर किट के जरिए आसानी से कैसे टेस्ट कर सकते हैं। वीडियो में वो अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपने दोस्त को कोविड सेल्फ किट के द्वारा घर पर ही कोरोना वायरस टेस्ट करने का तरीका समझा रहे हैं।

किट में एक स्वाब दी गई है, जिससे नाक से सैंपल लेकर एक ट्यूब में दिए गए कैमिकल में डालना होता है। इसके बाद सैंपल को एक मीटर में डालना होता है, जिसके बाद टेस्ट रिजल्ट मीटर की स्क्रीन पर आ जाता है। वहीं वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने बचपन का एक किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं स्कूल में अपने दोस्तों को टेस्ट बंक करने के लिए कहता था। लेकिन अब मैं अपने दोस्तों को टेस्ट देने के लिए मोटिवेट करता हूं!’

अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो अभिनेता इस साल कई फिल्म में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा वो फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष और सारा अली खान अहम किरदार निभाती नजर आएगी। साथ ही वो फिल्म ‘बेल बॉटम’, ‘राम सेतु’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बंधन’ में नजर आने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *