06 June, 2026 (Saturday)

AI समिट में हुए बवाल पर सीएम योगी का फुटा गुस्सा, कहा – देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का शर्मनाक प्रयास

दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए टॉपलेस प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का एक शर्मनाक प्रयास बताया और कहा कि इस प्रकार की हरकतों से भारत की इमेज को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ की कड़ी प्रतिक्रिया
सीएम योगी ने कहा, “भारत मंडपम में जो घटना हुई है, वह बेहद शर्मनाक है। देश की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। यह हम सभी भारतीयों के लिए अपमानजनक है। कांग्रेस पार्टी के लोग देश की कीमत पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं।” उन्होंने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पूरा मामला
नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला के अनुसार, यह घटना करीब 12:30 बजे हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने पहले QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारियों की पहचान हो चुकी है।

प्रदर्शनकारियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पहचान की है, जिनमें इंडियन यूथ कांग्रेस के कई सदस्य शामिल हैं। इनमें बिहार का रहने वाल और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव 35 वर्षीय कृ्ष्णा, प्रदेश सचिव 33 वर्षीय कुंदन यादव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

योगी आदित्यनाथ की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भारतीयों से इस घटना की कड़ी निंदा करने की अपील की और कहा कि इस तरह की हरकतें किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed