07 March, 2026 (Saturday)

अब जनता ऑनलाइन दर्ज करा सकेगी शिकायतें, दिल्ली CM ने लॉन्च किया ‘सीएम जन सुनवाई पोर्टल’ और ऐप

आम लोगों की शिकायत का समाधान करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो अपनी शिकायत अपने मन में ही रखने वाली जनता के लिए बेहद ही सुविधाजनक साबित होने वाला है। दरअसल, दिल्ली सीएम ने ‘सीएम जन सुनवाई पोर्टल’ और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। जिसपर लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल से शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

बता दें कि इस पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणियों से संबंधित शिकायतें भी ऑनलाइन की जा सकेंगी। सबसे अहम बात ये है कि पोर्टल के माध्यम से दिल्ली सरकार की करीब 75 सेवाओं का लाभ भी ऑनलाइन लिया जा सकेगा।

सीएससी से जुड़ी सेवाएं
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत सरकारी सेवाओं को अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य उन नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ पहुंचाना है जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही, डिजिटल सेवा पोर्टल को भी इस प्रणाली से जोड़ा गया है, ताकि नागरिक एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सरकारी सेवाओं का सरलता से उपयोग कर सकें और दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।

शिकायतों का समाधान 15 दिनों में
मुख्यमंत्री ने इस नई व्यवस्था की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान अब 15 दिनों के अंदर किया जाएगा। इस पहल से शिकायतकर्ताओं को अपने मामलों की जानकारी नियमित रूप से मोबाइल पर अपडेट मिलती रहेगी, जिससे बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं होगी। यदि किसी स्तर पर देरी होती है, तो उस पर भी निगरानी रखी जाएगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश
इस नई व्यवस्था के तहत, शिकायतों का निपटारा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। हर शिकायत को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा और उसकी स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे संबंधित विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी, और किस अधिकारी के पास किस शिकायत का मामला लंबित है, इसकी पूरी जानकारी सिस्टम में उपलब्ध रहेगी।

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि जब देश तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है, तब इस तरह के प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *