06 June, 2026 (Saturday)

अहिरौली थाना अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम- सभाओं का किया भ्रमण चुनाव मे गड़बडी़ करने वाले के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की दी चेतावनी

पडरौना कुशीनगर | अहिरौली थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने पंचायत चुनाव को देखते हुए , अहिरौली बाजार के कई गांवो में किया भ्रमण। गांवों में भ्रमण के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर लोगों से किया वार्ता । साथ ही साथ पंचायत चुनाव के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को किये जागरूक। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा चुनाव में यदि कोई भी गड़बड़ी की गई तो उस पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि अहिरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इसी तरह लगातार पंचायत चुनाव को लेकर अहिरौली पुलिस के द्वारा गांव- गांव भ्रमण किया जाएगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *