दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमानों की हो गई टक्कर, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमान आपस में टकराए, जानें पूरा मामला
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर हो गई है। ये विमान स्पाइसजेट और आकासा एयर के बताए जा रहे हैं। अब तक जो अपडेट सामने आए हैं उसके मुताबिक, इस हादसे में किसी के भी घायल होने या मौत की खबर नहीं है। दोनों ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपने-अपने बयान भी जारी कर दिए हैं।
अकासा एयर के प्रवक्ता ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा- “दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 का विमान 16 अप्रैल, 2026 को खाड़ी में वापस लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।”
वहीं, दूसरी ओर स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक बी737-700 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने पंख और एक अन्य एयरलाइन के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।”
