07 June, 2026 (Sunday)

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में इस वजह से कैमियो नहीं करेंगे सलमान खान? पढ़िए पूरी खबर

आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अपनी कहानी के चलते काफी चर्चा में है। खबरें थी कि आमिर की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते दिखाई देगें। लेकिन अब जानकारी आ रही है कि समलान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ में कैमियो करने से मना कर दिया है।

बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने वक्त ना होने के चलते लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि सलमान खान के वक्त होने के हिसाब से फिल्म की शूटिंग कराई जाए। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल्स के चलते इसको कई बार टाल दिया गया। इन दिनों सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने आमिर की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।

फिल्म की कहानी

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका ने नजर आने वाले हैं, जबकि एक्ट्रेस करीना कपूर खान उनकी प्रेमिका के किरदार में दिखाई देंगी। ये फिल्म में साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। ये फिल्म प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। वहीं, फिल्म में उस दौरान हुईं कुछ राजनीतिक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माया गया है।

पोस्टपोन हुई रिलीज डेट

आपको बता दें, आमिर खान की ये फिल्म इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन मंगलवार को फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला करते हुए बताया कि लाल सिंह चड्ढा अब 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं, पहले भी कई बार कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *