06 June, 2026 (Saturday)

सरोजिनी नगर लखनऊ सीएचसी अधीक्षक द्वारा लगवाया गया नसबंदी कैंप

सरोजिनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अंशुमान द्वारा आज चिकित्सालय में नसबंदी कैंप लगवाया गया ।डॉ अंशुमान ने बताया स्वस्थ और शिक्षित समाज केनिर्माण हेतु लोगों में सीमित परिवार स्वास्थ्य परिवार का महत्व समझाते हुए चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा लोगों को नसबंदी हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।इसी कार्यक्रम के तहत आज नसबंदी कैंप लगाया गया जिसमें 23 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी ऑपरेशन करने की सहमति दी।

जिनमे जांच उपरांत पांच महिलाएं गर्भवती पाई गई जिन्हें ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया । शेष 18 महिलाओं का ऑपरेशन रानी लक्ष्मी बाई चिकित्सालय की महिला डॉक्टर अंजना द्वारा किए जा रहे हैं। जिनके सहयोग में स्टाफ नर्स बिट्टू देवी, पूजा वर्मा, व शिल्पा देवी है ।

इस कैंप के संचालन व्यवस्था में माधवी चंदोला पर्यवेक्षक महिला – सीएचसी सरोजिनी नगर का विशेष सहयोग रहा है । डॉ अंशुमान ने यह भी बताया यदि पुरुष नसबंदी कराता है तो उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 2000 रुपये भी दिए जाते हैं ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *