06 June, 2026 (Saturday)

मौन धारण उपवास अनशन पर बैठे अनिल पाल

इंदरगढ़ कन्नौज। क्षेत्र के त्रिलोकपुर मां अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस पर समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल के पुत्र अनिल पाल मौन धारण उपवास अनशन पर बैठ गए हैं। वही कई सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे किसान विरोधी बिल को लेकर अनशन पर बैठकर अनिल पाल ने बताया कि  सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य नहीं किया जा रहा है यह किसान विरोधी सरकार है किसान है तो हिंदुस्तान है कई घंटे तक मौन धारण व्रत कर बैठे अनिल पाल बस समाजवादी पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता भी इस अनशन में मौजूद रहे उन्होंने भी अनशन जारी रखा काफी समझाने बुझाने के बाद अनिल पाल ने अनशन तोड़ा कन्नौज सदर विधायक अनिल दोहरे ने अनिल पाल को जल पिलाकर अनशन तुड़वाया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुन्ना दरोगा शरद यादव आदेश पटेल डॉ धन देवी कनौजिया सुनीता पटेल पूजा वर्मा हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल की मौजूदगी में मौन व्रत एवं उपवास धारण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *