जनपद में भारत बंद का नहीं दिखा असर,खुली रहीं दुकानें सपा,बसपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रशासन ने उनके घर पर किया नजरबंद
सिद्धार्थनगर केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिसका असर पूरे जनपद में नहीं दिखा। प्रशासन पूरी तरह चैकस रहा।
पुलिस ने सपा,बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया तो कईयों को उनके घर पर नजरबंद किया गया।
जनपद में सभी प्रकार की दुकानें खुली रहीं। भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। जहां पर विपक्षी दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश की गई प्रशासन द्वारा विफल कर दिया गया। भारत बन्द के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा जिला मुख्यालय, तहसील बांसी, इटवा तथा शोहरतगढ़ में पुलिस बल के जवानों के साथ पैदल मार्च किया गया।
जनपद में सब कुछ सामान्य रहा। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बंदी का कोई असर दिखाई नहीं दिया। सुबह से ही एसडीएम त्रिभुवन कुमार, सीओ उमेश शर्मा . इस्पेक्टर केडी सिंह, इस्पेक्टर रविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ बंदी को नाकाम करने के लिए नेताओं को उनके घरों पर ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया था। वासा दरगाह स्थित कांग्रेसी जिलाध्यक्ष सुहेल अहमद. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष वासिफ फारूकी, आसिफ रिजवी के घर पहुंच कर वहीं नजरबंद कर लिया गया।
डुमरियागंज में किसान यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे सपा नेता सत्यनारायण यादव, अजय यादव, अवधेश सिंह, विजय अग्रहरी और नसीम अहमद आदि को पुलिस ने राप्ती पुल से गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिससे भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया।
