बच्चों को कब और कैसे खिलाएं ड्राई फ्रूट्स, बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया सही समय
बच्चों के लिए नट्स बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कई पेरेंट्स के मन में ये सवाल रहता है कि बच्चों को कब और कैसे नट्स देना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता बता रहे हैं बच्चों को नट्स देने का सही तरीका।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स पेरेंट्स को अक्सर ये सलाह देते हैं कि बच्चों को ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। लेकिन ज्यादा पेरेंट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि छोटे बच्चों को कब और कैसे ड्राई फ्रट्स देना चाहिए। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि छोटे बच्चों को कब और कैसे ड्राई फ्रूट्स देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं।
बच्चों को क्यों देना चाहिए ड्राई फ्रूट्स
काजू, पिस्ता, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। ये बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए इसे बच्चों को जरूर देना चाहिए। नट्स हेल्दी फैट्स का भी गुड सोर्स माने जाते हैं जो बच्चों का वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।
किस उम्र में बच्चों को दें ड्राई फ्रूट्स
हेल्दी एक्सपर्ट्स जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है यानी 180 दिन पूरे होने के बाद बच्चे को नट्स दिया जा सकता है। लेकिन डॉ संदीप गुप्ता का मानना है कि बच्चों 7-8 महीने के बाद नट्स देना चाहिए। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सभी नट्स को एक साथ शुरू नहीं करना चाहिए। अगर आप बच्चे को बादाम देना चाहते हैं तो सबसे पहले इसका पाउडर बना लें और फिर बच्चे को दें। इसके साथ ही ये चेक करें कि इसकी वजह से बच्चे को कोई एलर्जी या रैशेज तो नहीं है। अगर बच्चे को एलर्जी या रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती है तो उसे आप कुछ दिनों बाद दूसरा नट्स भी दे सकते हैं। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि अगर बच्चा 5 साल से कम उम्र का है तो उसे नट्स पेस्ट या पाउडर फॉर्म में ही दें। क्योंकि इसके पार्टिकल्स बच्चे की सांस की नली में अटक सकता है।
बच्चों के लिए कैसे बनाएं नट्स पाउडर
नट्स पाउडर बनाने के लिए एक पैन को गर्म करें फिर इसमें एक कप काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट को अच्छी तरह रोस्ट कर लें। फिर इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें। इस नट्स पाउडर को आप बच्चों के दूध में मिलाकर दे सकते हैं या फिर हलवे में भी मिला सकते हैं।
