10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी ऊपरी स्तर से 100 प्वाइंट गिरी

आज दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अस्थि कलश राजगढ़ स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य कार्यालय में लाया जाएगा. आज संसद में बजट 2026 का बजट पेश किया जा रहा है. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
आज की ताजा खबर LIVE: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी ऊपरी स्तर से 100 प्वाइंट गिरी
आज की ताजा खबर.

हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ- निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं. हमने तय किया है कि ग्रोथ के नतीजे किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचें.

बजट 2026: आर्थिक हालात बेहतर हुए- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हमने 12 साल पहले सरकार संभाली थी. उस समय अब देश के आर्थिक हालात बेहतर हुए हैं. आगे कहा कि हमारी सरकार ने लगातार काम किया है. आत्मनिर्भरता के मंत्री पर चलते हुए हमने घरेलू प्रोडक्शन, राजकोषीय घाटे पर नजर रखी है.

बजट 2026:9वीं बार बजट पेश कर रहीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश किया है. वित्त मंत्री ने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा- सर, आपकी इजाजत से मैं संसद में 16वें फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी कॉपी में रखना चाहती हूं. सीतारमण ने कहा कि 12 साल से लगातार आर्थिक विकास हो रहा है. इसके साथ ही सरकार ने आयात पर निर्भरता कम की है. सरकार का फोकस है कि परिवार को ज्यादा से ज्यादा पैसा दिया जाए. आगे कहा कि आज माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती भी है. इस पावन मौके पर मैं बजट पेश कर रही हूं.

कैबिनेट से बजट को मिली मंज़ूरी
संसद में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है.

बजट से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक जारी
बजट पेश होने से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक संसद भवन में चल रही है. इस बैठक के बाद ही संसद में बजट पेश किया जाएगा.

दिल्ली: सुबह 10 बजे संसद भवन में होगी कैबिनेट बैठक
आज सुबह 10 बजे संसद भवन में बजट को लेकर कैबिनेट बैठक होगी. इसमें शामिल होने के लिए वित्त मंत्री निमर्ला सीतारमण भी पहुंच चुकी हैं.

प्रयागराज: माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर पर उमड़ा जनसैलाब
प्रयागराज – माघ मेले के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर जनसैलाब उमड़ा है. माघी पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे शुरू शुरू हुआ. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु रवि पुष्य योग में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. अब तक लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं.

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बूंदाबांदी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है.

बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर दिखाया जाएगा बजट भाषण
बजट को लेकर बीजेपी की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं. सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर बजट भाषण दिखाया जाएगा. कार्यालयों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है. सभी कार्यकर्ताओं को भाषण सुनने का निर्देश दिया गया है.

माघ मेले का पांचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा आज
आज माघ मेले का पांचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा है. माघी पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो चुका है. इसको लेकर साढ़े तीन किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है.

श्रीलंका में चार से 11 फरवरी तक भगवान बुद्ध के देवनीमोरी अवशेषों का प्रदर्शन
भगवान बुद्ध के पवित्र देवनी मोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के तहत श्रीलंका में प्रदर्शित किए जाएंगे. अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शनी कोलंबो में चार से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी. ये पवित्र अवशेष गुजरात के देवनीमोरी क्षेत्र से उत्खनन के दौरान प्राप्त हुए थे और वर्तमान में वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के संरक्षण में हैं.श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर आगामी प्रदर्शनी की जानकारी साझा की.

रोहित शेट्टी के आवास पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीमें
निदेशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके आवास पर पहुंचीं.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता अंबाती रामबाबू गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुंटूर पश्चिम डीएसपी के मुताबिक, पुलिस ने गुंटूर के विकास नगर स्थित उनके आवास को घेर लिया, उन्हें हिरासत में लिया और पुलिस वैन में बिठाकर ले गई.

कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत
राजस्थान के जयपुर में एक कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया.विश्वकर्मा पुलिस स्टेशन के एसएचओ रविंद्र नारुका ने बताया, हमें शाम करीब 7:50 बजे एक ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट में विस्फोट की सूचना मिली. हम तुरंत मौके पर पहुंचे और दो घायल लोगों को पाया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कुल मिलाकर दो लोगों की मौत हुई है. एफएसएल की टीमें दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं.

आज अजीत पवार का अस्थि कलश NCP ऑफिस लाया जाएगा
आज सुबह 9:30 बजे दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अस्थि कलश राजगढ़ स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य कार्यालय, ए/4 में लाया जाएगा. अस्थि कलश की विधिवत पूजा (पूजन) राज्य अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे द्वारा की जाएगी.

आज सुबह 9:30 बजे दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अस्थि कलश राजगढ़ स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य कार्यालय लाया जाएगा. अस्थि कलश की विधिवत पूजा राज्य अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे करेंगे. निर्मला सीतारमण आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एलान किया है कि आज रविवार को भी शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed