10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: चांदी में गिरावट जारी, एक दिन में चांदी 32000 तक गिरी

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं.

चांदी में आज भी गिरावट जारी
चांदी में आज फिर 12 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन में चांदी 32 हजार रुपए तक गिरी है. 4 लाख 20 हजार से चांदी 2 लाख 33 हजार पर पहुंच चुकी है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल होगी NDA संसदीय दल की बैठक
एनडीए के संसदीय दल की बैठक कल सुबह 9:30 बजे होगी. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह,बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन , समेत एनडीए के सभी मंत्री और सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी एनडीए के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे.

अजित दादा की मौत में कुछ गड़बड़ है, जांच होनी चाहिए: संजय राउत
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा , ” अजीत दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे, सवाल उठने भी चाहिए. जिस तरह से महाराष्ट्र के एक बड़े नेता अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई और जो बातें सामने आ रही हैं. उसकी जांच होनी चाहिए, मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है. ये सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है. उनकी मौत संदिग्ध है. पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है.

उत्तरी कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी
उत्तरी कश्मीर में कई जगहों पर NIA ने छापेमारी की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभी भी हो रही है.टीमें ऑपरेशन के दौरान दस्तावेज़ों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही हैं.

मुंबई: फायरिंग मामले में रोहित शेट्टी का बयान दर्ज करेगी पुलिस
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले को लेकर मुंबई पुलिस रोहित शेट्टी का बयान दर्ज करेगी.

ममता बनर्जी आज चुनाव आयोग में SIR को लेकर करेंगी बैठक
ममता बनर्जी आज चुनाव आयोग जाएंगी. सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी, ममता मीडिया से बात भी करेगी. चुनाव आयोग से संतुष्ट नहीं होने पर ममता बनर्जी दिल्ली में कल अपने सभी सांसदों के साथ धरना प्रदर्शन भी कर सकती है.

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा और राज्य का बजट कल पेश किया जाएगा.

सुनेत्रा पवार आज कॉन्स्टेबल दिलीप जाधव के परिवार से करेंगी मुलाकात
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार का पहला दौरे की डिटेल सामने आ गई है. सुनेत्रा पवार आज यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कराड जाएंगी. इसके बाद अजीत पवार के साथ जान गंवाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल दिलीप जाधव के परिवार से मिलेंगी. उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छाया घना कोहरा
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है. दो दिन धूप के बाद आज एक बार फिर कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है.

कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही है. भूकंप का केंद्र हंजीवेरा से 5 किलोमीटर दूर था.

दलाई लामा ने ग्रैमी पुरस्कार जीता
दलाई लामा ने ग्रैमी पुरस्कार जीता, के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार पुरस्कार जीतने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हुए.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से लोगसभा में चर्चा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को लोकसभा में 12 बजे चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्वानंद सोनोवाल करेंगे.

हरियाणा थंडर ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर जीता प्रो रेसलिंग लीग 2026
हरियाणा थंडर ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को 5-4 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग 2026 की ट्रॉफी जीत ली.

मैच अंत तक बेहद प्रतिस्पर्धी रहा: बृज भूषण शरण सिंह
भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, मैच अंत तक बेहद प्रतिस्पर्धी रहा. यह टूर्नामेंट बहुत सफल रहा है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू
वाईएसआरसीपी के कानूनी सेल के अनुसार, पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित मामले में गुंटूर अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और राजामंड्री केंद्रीय जेल में भेज दिया.

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अपना पक्ष रखेंगे.

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अपना पक्ष रखेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 7 फरवरी, 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की यात्रा करेंगी. वो आज शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं. उनके साथ टीएमसी के सांसद भी मौजूद रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी. वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed