10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली: फ्लोरिडा में होगी और जेलेंस्की की मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोमवार को वो रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगी. इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगी.
  फ्लोरिडा में होगी और जेलेंस्की की मुलाकात

फ्लोरिडा में होगी और जेलेंस्की की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज अमेरिका में फ्लोरिडा में मुलाकात होगी. यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ चर्चा करेंगे.

IGI एयरपोर्ट के रनवे पर कम विजिबिलिटी देखी गई. दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 8 बजे एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है, “एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहतर होने के कारण सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि लेटेस्ट फ्लाइट जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें.”

जम्मू-कश्मीर में 30-35 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर में 30 से 35 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. नए साल से पहले पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

देश के कई शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई जीरो
देश के कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. इसके कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है. कई ट्रेनें लेट भी हुई हैं.

जमुई: रेलवे हॉल्ट के पास मालगाड़ी डीरेल, 5 डिब्बे नदी में गिरे
पूर्व आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीहसिमुलतला रेलखंड के बीच टेलवा बाजार हॉल्ट के समीप बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ. आसनसोल की ओर से सीमेंट लेकर झाझा की ओर जा रही अपलाइन मालगाड़ी शनिवार की रात करीब 11:40 बजे अचानक डीरेल होकर पलट गई.

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, कई इलाकों में AQI 400 पार
दिल्ली में एक बार फिर हवा की हालत खराब हो चुकी है. सुबह 6 बजे कई इलाकों में AQI 400 के पार है. आनंद विहार में 445 और दिल्ली एयरपोर्ट पर 321AQI दर्ज किया गया है.

अमित शाह आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कई जरूरी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, ई-लॉन्च और चार्टर बांटने का प्रोग्राम करेंगे. इसके बाद असम के लिए रवाना हो जाएंगे.

कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से आज समुद्री यात्रा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी. राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी. मुर्मू (67) पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति हमेशा से ही बेहद दयनीय: अनिल त्रिगुणायत
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुणायत कहते हैं, दुर्भाग्य से, अल्पसंख्यकों की स्थिति हमेशा से ही बेहद दयनीय रही है. लेकिन जब भी कट्टरता, उग्रवाद और राज्य द्वारा निर्मित समाज का ध्रुवीकरण होता है, तो अल्पसंख्यकों के लिए जीवनयापन करना और भी मुश्किल हो जाता है. आज हम ठीक यही देख रहे हैं कि अल्पसंख्यकों पर इतने हमले हुए हैं. अल्पसंख्यकों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है, और यही एक कारण है कि भारत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग करता रहा है, क्योंकि यह सरकार का कर्तव्य है. यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप यह सुनिश्चित करें कि असहाय अल्पसंख्यकों को यातनाओं का शिकार न बनाया जाए.

अरावली मामले में कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सर्वोच्च न्यायालय ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा से संबंधित मामले का स्वतः संज्ञान लिया है.भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों की अवकाशकालीन पीठ कल इस मामले की सुनवाई करेगी.

गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा
गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज रात कोइनाधारा स्थित राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे. इसके बाद सोमवार को नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज रात कोइनाधारा स्थित राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे. इसके बाद सोमवार को नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद नगांव जिले में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटद्रवा थान भी जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोमवार को वो रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगी. इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगी. 29 दिसंबर को रांची लौटेंगी. रात में लोकभवन में ठहरेंगी. उनके दौरे को देखते हुए आज सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. उधर, झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आईएमडी के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. इन जिलों में रविवार सुबह 8:30 बजे तक ठंड का प्रकोप रहेगा. इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में आज रविवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. सुबह और शाम हल्की से घनी धुंध छाने की संभावना है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *