आज की ताजा खबर LIVE: उस्मान हादी के हत्यारे नहीं आए भारत: BSF
उन्नाव रेप केस के मामले में कुलदीप सेंगर की सजा के निलंबन के खिलाफ CBI की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए आज बंगाल पहुंच सकते हैं. अरावली मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण ट्रेन-फ्लाइट सब देरी से चल रही हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: उस्मान हादी के हत्यारे नहीं आए भारत: BSF
उस्मान हादी के हत्यारे नहीं आए भारत: BSF
स्टूडेंट लीडर शरीफ उस्मान हादी की हत्या के दो आरोपियों के भारत में घुसने का दावा करते हुए, मेघालय में BSF चीफ, इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने बताया कि ये दावे पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और गुमराह करने वाले हैं.
बागपत पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़
बागपत पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. इसमें 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश के हॉफ एनकाउंटर हुआ. मुठभेड़ में प्रदीप बावरिया, मोंटू बावरिया गोली लगने से हुए घायल हैं.
दिल्ली: घने कोहरे के कारण 50 से ज्यादा ट्रेन घंटों लेट
रेलवे के मुताबिक घने कोहरे के कारण सोमवार की सुबह लगभग 50 से ज्यादा ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है.अगर कोहरा कुछ घंटे और नहीं छंटा तो ट्रेनें और भी लेट होगी. ट्रेन में देरी के कारण रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
घने कोहरे को देखते हुए , इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
जम्मू में घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है, जिससे #जम्मू आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ रहा है. एयरपोर्ट जाने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस ज़रूर चेक करें. हमारी टीमें अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. ताकि हालात बेहतर होने पर ऑपरेशन सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सके.
जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते परेशानी
उत्तर भारत के एयरपोर्ट्स पर कोहरे के चलते परेशानी हो रही है. बीती रात चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई हैं. इंडिगो की फ्लाइट 6E-6252 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची.
कई शहरों में घना कोहरा
पूरा उत्तर भारत इस वक्त शीत लहर की चपेट में है. ठंड के साथ घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को थाम दिया है. पंजाब और हरियाणा में तमाम नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा हो चुका है.
उन्नाव रेप केस और अरावली विवाद में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
उन्नाव रेप केस में सीबीआई की अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. यह सुनवाई CJI की बेंच करेगी. वहीं अरावली विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. आज इस मामले में भी सीजेआई की बेंच सुनवाई करेगी.
दिल्ली में शीत लहर के चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें डिले
दिल्ली में शीत लहर के चलते कोहरे के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें विलंबित हो गईं.(इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दृश्य)
गोवा से उड़ी एयर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रात 11:55 बजे उड़ान भरी. फ्लाइट को सुबह 2:35 बजे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर लैंड करना था. हालांकि, जयपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही भारी भीड़ थी, क्योंकि कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स को वहां डायवर्ट किया गया था, इसलिए फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया.
कोहरे से उड़ानों के समय में बदलाव, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा, दिल्ली और हिंडन (हवाई अड्डा) आज सुबह भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से घिरे हुए हैं. दृश्यता में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है और मौसम में बदलाव के चलते परिचालन सामान्य से धीमा हो सकता है. हमारी जमीनी टीमें सुरक्षा और दृश्यता संबंधी आवश्यकताओं के अनुपालन को प्राथमिकता दे रही हैं. मौसम सामान्य होने पर परिचालन धीरे-धीरे स्थिर हो जाएगा और उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना होंगी. आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.
सही समय पर होगी पुतिन और जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक: ट्रंप
पुतिन और जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, मुझे लगता है कि ऐसा होगा, निश्चित रूप से सही समय पर. आज मेरी पुतिन से बहुत ही दिलचस्प मुलाकात हुई. वह चाहते हैं कि यह बैठक हो. उन्होंने मुझसे दृढ़ता से कहा. मुझे उन पर पूरा भरोसा है. मेरी उनसे (राष्ट्रपति पुतिन से) लगभग ढाई घंटे फोन पर बात हुई. हमने कई विषयों पर चर्चा की. (स्रोत: व्हाइट हाउस)
‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने जमीनी स्तर पर बाल विवाह उन्मूलन के लिए कानूनी और सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
दिल्ली-एनसीआर में छाई कोहरे की चादर
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर छा जाने से दृश्यता प्रभावित हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ की बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक की. (स्रोत: व्हाइट हाउस)
अब जंग खत्म होगी या बहुत लंबी होगी, जेलेंस्की के मुलाकात के दौरान बोले ट्रंप
अब जंग खत्म होगी या बहुत लंबी होगी, जेलेंस्की के मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हां, मुझे विश्वास है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर हैं. मुझे लगता है कि वे हैं. मुझे लगता है कि दोनों ही गंभीर हैं. उन्हें समझौता करना होगा. बहुत से लोग मारे गए हैं और दोनों राष्ट्रपति समझौता करना चाहते हैं. मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया है और यह सबसे कठिन है. आज हमारी एक शानदार बैठक होने वाली है और इस सज्जन ने बहुत मेहनत की है और वे और उनके लोग बहुत बहादुर हैं. मैं बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन को फिर से फोन करूंगा और हम बातचीत जारी रखेंगे.
उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
उन्नाव रेप केस के मामले में आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा.
उन्नाव रेप केस के मामले में आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा. अमित शाह के 29 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे के लिए बंगाल पहुंचने की संभावना है, जहां वो पार्टी नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अरावली पहाड़ों की परिभाषा को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है. आज इस पर सुनवाई होगी. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके फ्लोरिडा स्थित आवास पर मिलेंगे. दिल्ली-एनसीआर में AQI एक बार फिर से 400 को पार कर गया है. ऐसे में सोमवार को एक बार फिर से ग्रैप-4 लागू हो सकता है.
