05 June, 2026 (Friday)

नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा! Google ला रहा है नया फीचर, बदल पाएंगे पुरानी Gmail ID

Google ने लंबे इंतजार के बाद Gmail Address बदलने का नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. फिलहाल ये फीचर धीरे-धीरे दिया जा रहा है, इस फीचर का सालों से यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस बात को चेक कर सकते हैं कि आपको ये फीचर मिलना शुरू हुआ या नहीं?
नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा! Google ला रहा है नया फीचर, बदल पाएंगे पुरानी Gmail ID

Gmail Address Change: लंबे समय से जिस फीचर का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, अब उस फीचर को Google ने करोड़ों यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. सालों पहले बचपन में बहुत से लोगों ने Coolboy या AngelPriya नाम से Gmail Id बनाई होगी, लेकिन बड़े होने के साथ जीमेल आईडी में इस तरह के शब्दों की वजह से दूसरों को आईडी बताने में भी शर्मिंदगी महसूस होने लगती है. लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए गूगल नया फीचर लाया है जिसकी मदद से अब जीमेल आईडी के एड्रेस में बदलाव कर पाएंगे.

कौन बदल सकता है ईमेल एड्रेस?
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, एड्रेस बदल सकते हैं या नहीं, ये इस बात पर निर्भर है कि अकाउंट मूल रूप से कैसे बनाया गया था?

थर्ड-पार्टी अकाउंट: जिन यूजर्स ने नॉन-गूगल ईमेल (जैसे याहू या आउटलुक) का इस्तेमाल कर Google अकाउंट बनाया है, उन्हें लिंक्ड Gmail एड्रेस अपडेट करने की सुविधा मिलेगी.
स्टैंडर्ड जीमेल अकाउंट: अगर आपको भी लगता है कि सभी अकाउंट्स एलिजिबल हैं तो ऐसा नहीं है. Google की सपोर्ट गाइडलाइंस बताती हैं कि @gmail.com एड्रेस वाले अकाउंट को अभी भी कुछ लिमिटेशन का सामना करना पड़ सकता है.
इस रोलआउट को सबसे पहले Telegram पर Google Pixel Hub ग्रुप द्वारा स्पॉट किया गया था. Google ने साफ किया है कि लॉग इन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला प्राइमरी ईमेल एड्रेस को बदल सकते हैं, लेकिन पुराना एड्रेस अकाउंट से जुड़ा रहेगा ताकि कोई डेटा लॉस न हो.

Gmail Feature: क्या आपको मिलेगा अपडेट?
गूगल धीरे-धीरे अकाउंट हैंडल को बदलने की सुविधा को बढ़ा रहा है, लेकिन यह फीचर अभी तक सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. आपको ये फीचर अभी मिला है या नहीं, इस बात को चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को खॉलो करना होगा.

अकाउंट सेटिंग्स: डेस्कटॉप ब्राउजर पर Google अकाउंट लॉग इन करें.
पर्सनल इन्फॉर्मेशन: बाईं ओर नेविगेशन पैनल में पर्सनल इन्फो टैब पर क्लिक करें.
ईमेल सेटिंग्स: कॉन्टैक्ट इन्फो सेक्शन में ईमेल चुनें और फिर Google अकाउंट ईमेल पर टैप करें.
एलिजिबिलिटी वेरिफाई करें: अगर सिस्टम आपको सेटिंग ओपन नहीं करने देता है, तो समझ जाइए कि आपके अकाउंट के लिए फिलहाल यूज़रनेम बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed