06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट में SIR पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को

संसद के शीतकालीन सत्र में आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा हुई. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो संकट पर बयान दिया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस की शुरुआत करेंगे..
आज की ताजा खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट में SIR पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को
दिल्ली दंगा: जमानत याचिका पर SC में कल भी जारी रहेगी सुनवाई
दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में शरजील इमाम, उमर खालिद व अन्य की जमानत पर कल भी सुनवाई जारी रहेगी. आरोपियों के वकीलों ने आज अपनी दलीलें पूरी कीं. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच में आज की सुनवाई पूरी हुई. कल दिल्ली पुलिस मामले में अपना पक्ष रखेगी

सुप्रीम कोर्ट में SIR पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को
बिहार समेत अन्य राज्यों में SIR की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पूरी हो गई है. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में सुनवाई हुई. इस पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी.

इंडोनेशिया के जकार्ता में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 20 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के जकार्ता में एक बड़ा हादसा हुआ है. सात मंजिला इमारत में आग लग गई है. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है.

इंडिगो आज शाम 7 बजे तक 8500 लगेज डिलीवर करेगा
इंडिगो आज शाम 7 बजे तक 8500 लगेज डिलीवर करेगा. भारत में 94 डेस्टिनेशन पर फिलहाल 800 लगेज बचे हैं. इनमें से 49 डेस्टिनेशन के लगेज डिलीवर हो चुके हैं, जबकि 45 डेस्टिनेशन के लगेज अभी भी पेंडिंग हैं. यह देरी खासतौर से ग्राहकों से संपर्क न हो पाने या गलत संपर्क डिटेल्स के कारण हो रही है.

गोवा: रोमियो लेन क्लब को गिराने का आदेश
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने रोमियो लेन को क्लब को तुरंत गिराने के आदेश दिए हैं. इसी नाइट क्लब में शनिवार को आग लगी थी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी

पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील की कोर्ट परिसर में पिटाई
पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकीलों ने चप्पलों से पिटाई कर दी है.

आने वाली पीढ़ियों को वंदे मातरम् के बारे में बताना जरूरी: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘वंदे मातरम् के यशोगान के लिए चर्चा के लिए हम यहां आए है. चर्चा के जरिए हमारे देश के किशोर, युवा, आने वाली पीढ़ियों तक वंदे मातरम् का योगदान पता चले. हम सब सौभाग्यशाली है कि हमें एतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं.

चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा है: अखिलेश यादव
संसद में अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा है.

नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में आया नाम, सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राउज एवेन्यू सेशन कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. उन्हें नागरिकता से पहले कथित तौर पर वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने को लेकर नोटिस मिला है.

मध्य प्रदेश: खजुराहो में फूड पॉइजनिंग के कारण 3 की मौत
मध्यप्रदेश के खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग के शिकार 3 लोगों की मौत हो गई. खाना खाने के बाद 9 लोगों की तबीयत खराब हुई थी, जिनका फिलहाल ईलाज जारी है.

जॉर्डन, इथोपिया और ओमान दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
साल 2025 के आख़िर में पीएम मोदी का तीन देशों का दौरा होने वाला है, पीएम मोदी जॉर्डन, इथोपिया और ओमान दौरे पर जाएंगे.

हर रोज इंडिगो की 100 उड़ानें कम होंगी: DGCA
डीजीसीए ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती करने का फैसला किया है. इंडिगो हर दिन करीब 2,200 उड़ानें चलाती है. अब इसमें से लगभग 110 उड़ानें रोज़ कम होंगी. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन को इस बारे में बता दिया गया है और कौन-कौन सी उड़ानें कम की जाएंगी, इसकी सूची तैयार की जा रही है.

इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार 7वें फ्लाइट कैंसिल होना लगातार जारी है. हैदराबाद एयरपोर्ट से आज उड़ने वाली करीब 54 फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है. आज अलग- अलग एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं.

पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों बीच हुई मुठभेड़
पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों बीच मुठभेड़ हुई. इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश सुख कोटली ढेर हो गया है. सुख कोटली किराना व्यापारी पर फायरिंग मामले का आरोपी था. आरोपी की पहचान सुखबीर सुख कोटली के रूप में हुई है.

NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान
एनडीए सांसदों की बैठक में सभी सांसदों ने मिलकर पीएम मोदी का सम्मान किया है.

एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी एनडीए के सांसदों को संबोधित करेंगे. यह बैठक थोड़ी देर में होने वाली है. पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंच चुके हैं.

इंडिगो संकट: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज भी IndiGO की 41 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तमिलनाडु चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 18 डिपार्चर और 23 अराइवल कैंसिल कर दी गई हैं. इसकी जानकारी चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ से दी गई है.

चुनाव सुधारों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा
लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर भी चर्चा होगी, जिसमें मंगलवार और बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित इसके सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा. राज्यसभा में बुधवार और बृहस्पतिवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी.

इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन देंगे जवाब
देशभर में इंडिगो के मौजूदा संकट पर आज 12 बजे बयान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बयान देंगे. इसमें वे मौजूदा हालात और आगे के प्लान पर बात कर सकते हैं.

केरल निकाय चुनावों के लिए वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपनी पत्नी राधिका नायर के साथ तिरुवनंतपुरम में केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे.

केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मॉक पोल जारी
केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मॉक पोल जारी है.चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिले शामिल होंगे.(सस्थमंगलम के एक मतदान केंद्र के दृश्य)

CM फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच कल रात बंद कमरे में चर्चा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कल रात बंद कमरे में चर्चा हुई. राज्य मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे. दोनों दलों के नेताओं के बीच मुंबई और ठाणे सहित पूरे महाराष्ट्र में महायुति के रूप में मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ने पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस बात पर भी सहमति बनी है कि भाजपा और शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे.

भारत चावल डंप नहीं कर सकता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पूछा, भारत को ऐसा करने (अमेरिका में चावल डंप करने) की अनुमति क्यों है? उन्हें टैरिफ देना पड़ता है. क्या उन्हें चावल पर कोई छूट है? अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जवाब दिया, नहीं, हम अभी भी उनके व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया, उन्हें (चावल) डंप नहीं करना चाहिए. वे ऐसा नहीं कर सकते. (स्रोत: व्हाइट हाउस)

दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र दादरा में लगी भीषण आग
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र दादरा में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक
इंडिगो के परिचालन में व्यवधान के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के कारण, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए 3 दिसंबर से सभी हवाई अड्डों पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं.स्थिति के व्यापक आकलन के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एयरलाइन संचालन और यात्री-उन्मुख सेवाओं की जांच के लिए हवाई अड्डों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है. यात्रियों से बातचीत के माध्यम से प्राप्त फीडबैक सहित, पहचानी गई किसी भी कमी का तुरंत समाधान और सुधार किया जाना है.(स्रोत: केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू का कार्यालय)

बाबा अधव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बाबा अधव जी को विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने और श्रम कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.

इंडिगो संकट पर कल 12 बजे बयान देंगे नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज इंडिगो संकट पर 12 बजे बयान देंगे. डीजीसीए ने आज 11 बजे इंडिगो के प्रतिनिधियों को बुलाया है. एयरलाइन के CEO और COO से पूछताछ की जाएगी. डीजीसीए ने इसके लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है. यह समिति इंडिगो एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ करेगी.

राज्यसभा में 1 बजे वंदे मातरम पर चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वंदे मातरम पर चर्चा होगी. बीजेपी तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वंदे मातरम पर चर्चा होगी. बीजेपी तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज इंडिगो संकट पर 12 बजे बयान देंगे. डीजीसीए ने आज 11 बजे इंडिगो के प्रतिनिधियों को बुलाया है. एयरलाइन के CEO और COO से पूछताछ की जाएगी. डीजीसीए ने इसके लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है. यह समिति इंडिगो एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ करेगी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस की शुरुआत करेंगे. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गंभीर तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस भेजी गई है, जो आज ढाका पहुंचेगी.

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *