आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो संकट: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज भी IndiGO की 41 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वंदे मातरम पर चर्चा होगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज इंडिगो संकट पर 12 बजे बयान देंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस की शुरुआत करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो संकट: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज भी IndiGO की 41 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो संकट: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज भी IndiGO की 41 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तमिलनाडु चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 18 डिपार्चर और 23 अराइवल कैंसिल कर दी गई हैं. इसकी जानकारी चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ से दी गई है.
चुनाव सुधारों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा
लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर भी चर्चा होगी, जिसमें मंगलवार और बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित इसके सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा. राज्यसभा में बुधवार और बृहस्पतिवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी.
इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन देंगे जवाब
देशभर में इंडिगो के मौजूदा संकट पर आज 12 बजे बयान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू बयान देंगे. इसमें वे मौजूदा हालात और आगे के प्लान पर बात कर सकते हैं.
केरल निकाय चुनावों के लिए वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपनी पत्नी राधिका नायर के साथ तिरुवनंतपुरम में केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे.
केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मॉक पोल जारी
केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मॉक पोल जारी है.चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिले शामिल होंगे.(सस्थमंगलम के एक मतदान केंद्र के दृश्य)
CM फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच कल रात बंद कमरे में चर्चा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच कल रात बंद कमरे में चर्चा हुई. राज्य मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे. दोनों दलों के नेताओं के बीच मुंबई और ठाणे सहित पूरे महाराष्ट्र में महायुति के रूप में मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ने पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस बात पर भी सहमति बनी है कि भाजपा और शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे.
भारत चावल डंप नहीं कर सकता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पूछा, भारत को ऐसा करने (अमेरिका में चावल डंप करने) की अनुमति क्यों है? उन्हें टैरिफ देना पड़ता है. क्या उन्हें चावल पर कोई छूट है? अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जवाब दिया, नहीं, हम अभी भी उनके व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया, उन्हें (चावल) डंप नहीं करना चाहिए. वे ऐसा नहीं कर सकते. (स्रोत: व्हाइट हाउस)
दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र दादरा में लगी भीषण आग
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र दादरा में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक
इंडिगो के परिचालन में व्यवधान के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के कारण, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए 3 दिसंबर से सभी हवाई अड्डों पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं.स्थिति के व्यापक आकलन के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एयरलाइन संचालन और यात्री-उन्मुख सेवाओं की जांच के लिए हवाई अड्डों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है. यात्रियों से बातचीत के माध्यम से प्राप्त फीडबैक सहित, पहचानी गई किसी भी कमी का तुरंत समाधान और सुधार किया जाना है.(स्रोत: केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू का कार्यालय)
बाबा अधव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बाबा अधव जी को विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने और श्रम कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए. उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.
इंडिगो संकट पर कल 12 बजे बयान देंगे नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज इंडिगो संकट पर 12 बजे बयान देंगे. डीजीसीए ने आज 11 बजे इंडिगो के प्रतिनिधियों को बुलाया है. एयरलाइन के CEO और COO से पूछताछ की जाएगी. डीजीसीए ने इसके लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है. यह समिति इंडिगो एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ करेगी.
राज्यसभा में 1 बजे वंदे मातरम पर चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वंदे मातरम पर चर्चा होगी. बीजेपी तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.
संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वंदे मातरम पर चर्चा होगी. बीजेपी तरफ से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज इंडिगो संकट पर 12 बजे बयान देंगे. डीजीसीए ने आज 11 बजे इंडिगो के प्रतिनिधियों को बुलाया है. एयरलाइन के CEO और COO से पूछताछ की जाएगी. डीजीसीए ने इसके लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है. यह समिति इंडिगो एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ करेगी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस की शुरुआत करेंगे. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गंभीर तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस भेजी गई है, जो आज ढाका पहुंचेगी.
