11 March, 2026 (Wednesday)

CM नीतीश कुमार और चिराग पासवान ने किसे दिया वोट? मुलाकात के बाद बीजेपी के ‘हनुमान’ ने किया खुलासा

बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में दरार की कई हलचलें थीं। बड़ी मुश्किल से कई केंद्रीय मंत्रियों के दखल के बाद चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार एक हो पाए थे। अब चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने बिहार में 19 सीटों पर जीत हासिल की है। जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ किया है कि एनडीए में कोई टूट नहीं है।

चिराग पासवान ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद चिराग पासवान ने वोट का समीकरण समझाया। कहा कि सीएम ने एनडीए में हर गठबंधन सहयोगी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने वोट देने के दौरान एलजेपी (रामविलास) उम्मीदवार को वोट दिया। अलौली में जहां मैं वोट करता हूं, मैंने जेडीयू उम्मीदवार को वोट दिया। एकता की बात करते हुए चिराग ने कहा कि इससे पता चलता है कि जो लोग जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) के बारे में गुमराह कर रहे थे, वे सिर्फ झूठी कहानी गढ़ रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *