11 March, 2026 (Wednesday)

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, मकान में लगी भीषण आग, परिवार के 5 लोगों के मिले शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक घर में हुए अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, वहीं आग में जलकर पूरा घर राख हो गया है.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बीच मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है. देररात शहर में मोतीपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड-13 में एक मकान में भयंकर आग लग गई, जिसमें झुलसने से 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. मरने वाले और घायल लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार को निकलने का मौका नहीं मिला

DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों की मदद से घायलों को जलते घर से निकाल लिया गया था. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई. जिस घर में आग लगी है, उसके मुखिया की पहचान गेना साह के रूप में हुई है, वहीं आग इतनी विकराल थी कि परिवार को बचाव करने का मौका ही नहीं मिला. कुछ लोग नींद में ही जान गंवा बैठे. घायलों को भी लोगों और पुलिस ने बाहर निकाला.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed