06 June, 2026 (Saturday)

केकेआर के गेंदबाजी कोच बने साउथी

कोलकाता (ईएमएस)। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर टिम साउथी अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच के तौर पर नजर आयेंगे। केकेआर ने साउथी को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। साउथी ने 107 टेस्ट मैचों, 161 वनडे और 126 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 776 विकेट लिए हैं। साउथी ने केकेआर की ओर से साल 2021, 2022, 2023 सत्र में खेला था।

इस कीवी खिलाड़ी ने कोच बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘केकेआर मुझे हमेशा से ही घर जैसा लगा है और इस नयी भूमिका में वापसी करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इस फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति अनूठी है, प्रशंसक जुनूनी हैं और खिलाड़ियों का एक काफी अच्छा समूह हमारे पास है। मैं गेंदबाजों के साथ मिलकर काम करने और आईपीएल 2026 में टीम को सफलता दिलाने का अपनी ओर से पूरा प्रयास करुंगा। वहीं केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, ‘हमें कोच के तौर पर साउथी का केकेआर परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। टिम के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता से हमारा टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर होगा। उनके नेतृत्व कौशल और शांतचित्त रवैया हमारे गेंदबाजों को को और बेहतर करने प्रेरित करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed