06 June, 2026 (Saturday)

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी से बाजार में उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एच1 बी वीजा को लेकर आये बयान के बाद भी आईटी शेयरों में बढ़त आई है। वहीं पीएसयू बैंकों में खरीदारी ने भी बाजार में उत्साह का माहौल है। आज सुबह तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह 323.89 अंक की बढ़त लेकर 84,195.21 पर था।
वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाल नैशनल स्टॉक एक्सचेंज सुबह 99.10 अंक बढ़कर 25,781 पर कारोबार कर रहा था।

निवेशकों का ध्यान आज वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के परिणामों पर है। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 336 अंक 83,871 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 121 अंक बढ़कर 25,695 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी 803 करोड़ मूल्य के भारतीय शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,188.55 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे।

वहीं विदेशी बाजारों की बात करें तो बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में ज़्यादातर बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी सरकार के शटडाउन समाप्त होने की उम्मीद से भी बाजार को बल मिला है। जापान का निक्केई 225 0.26 फीसदी गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.35 फीसदी बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी स्थिर रहा, लेकिन कोस्डैक 0.62 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.13 फीसदी बढ़ा, जो एशिया बाजारों में हल्के सकारात्मक रुझान का संकेत देता है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने एक नया रिकॉर्ड बनाया और 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.21 फीसदी की वृद्धि हुई पर नैस्डैक में 0.25 फीसदी की गिरावट आई।
टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अशोक लीलैंड, होनासा कंज्यूमर, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, बजाज हिंदुस्तान शुगर, केयर रेटिंग्स, आदित्य इन्फोटेक, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, गंधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंद्रप्रस्थ गैस, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन, इन्फो एज (इंडिया), पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, स्पाइसजेट, स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज, ट्रैवल फूड सर्विसेज और वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स आज अपनी तिमाही आय की घोषणा करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed