11 March, 2026 (Wednesday)

आज की ताजा खबर LIVE: ननिहाल में हूं, सबका प्यार जीतने आई हूं: मैथिली ठाकुर

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग चल रही है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां होंगी. वहीं, तेजस्वी यादव की 18 रैलियां होंगी. बसपा प्रमुख मायावती कैमूर के भभुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.
ननिहाल में हूं, सबका प्यार जीतने आई हूं: मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर ने बातचीत में कहा ननिहाल में हूं, सबका प्यार जीतने आई हूं. कोई डर भय चिंता नहीं है. डर हार से ऊपर है. वोटर का हाल जानने निकली हूं. मज़बूत हिंदुस्तान के लोग मतदान करेंगे.

बिहार: फतुहा विधानसभा के निजामपुर में मतदान का बहिष्कार
पटना के 185 फतुहा विधानसभा क्षेत्र के निजामपुर गांव में लोगों ने वोट बहिष्कार किया है. सुबह 7 बजे से मतदान हुआ शुरू लेकिन अभी तक एक भी मतदाता वोट देने नहीं पहुंचा है. जमीन विवाद को लेकर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है.
माता-पिता का आशीर्वाद अलग, जनता का आशीर्वाद अलग: तेजप्रताप यादव
तेजप्रताप यादव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद अलग है और जनता का आशीर्वाद अलग है. सुबह मतदान के दौरान राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया था.

बिहार में सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान
बिहार में सुबह 9 बजे तक लगभग 13 प्रतिशत तक मतदान हो गया है. सबसे ज्यादा मतदान सहरसा में हुआ है.

तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों बेटों को आशीर्वाद: राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मतदान के दौरान कहा कि उनका आशीर्वाद तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों के लिए है. “मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं… इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी.”
बिहार: वोटिंग के दौरान शक होने पर वोटरों का चेहरा चेक होना चाहिए: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंंह ने वोटिंग के बाद कहा कि वोटिंंग के दौरान अगर अधिकारियों को किसी पर शक होता है, तो उसका चेहरा चेक किया जाना चाहिए.

बिहार: दानापुर में EVM खराब
बिहार के दानापुर में 2 EVM खबरा होने की खबर है. हालांकि प्रशासन के लोग EVM को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव खुद के लिए एक चुनौती हैं: मंत्री नितिन नवीन
बिहार के मंत्री और बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन ने कहा, “. तेजस्वी यादव खुद के लिए एक चुनौती हैं और मुझे लगता है कि वे राहुल गांधी के अच्छे अनुयायी हैं, जिस तरह राहुल गांधी के बयान सच्चाई से कोसों दूर होते हैं, तेजस्वी यादव भी वही कर रहे हैं. राहुल गांधी हमेशा ‘पदस्थापना का इंतज़ार’ करते रहे हैं और तेजस्वी यादव का भी यही हश्र होगा.”

बिहार में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 7 बजे से होगी वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज वोटिंग होने वाली है. प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

ये अमेरिका का स्वर्णिम युग है, ट्रंप बोले- हमारे पास किसी भी देश की तुलना में सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था है
मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में भाषण देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह ‘अमेरिका का स्वर्णिम युग’है. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों ने हमारे देश में खरबों डॉलर वापस डाले हैं. एक साल पहले हम एक मृत देश थे, अब हम सबसे कठोर देश हैं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज संयुक्त राज्य अमेरिका के पास किसी भी देश की तुलना में सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था, सीमाएं, सैन्य शक्ति और भावना है.

ट्रंप के वैश्विक टैरिफ क्या है सही? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बहस शुरू हो गई है. सीएनएन के अनुसार, इस मामले को पिछले कई सालों में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने वाले सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक मामलों में से एक माना जा रहा है. इसमें जस्टिस इस बात पर विचार करेंगे कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने अधिकांश वैश्विक व्यापारिक साझेदारों पर व्यापक टैरिफ लगाकर क़ानूनी तौर पर काम किया था.

देव दीपावली पर काशी में जलाए गए 25 लाख दीये
उत्तर प्रदेश में देव दीपावली के उपलक्ष्य में काशी के घाटों पर 25 लाख दीये जलाए गए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच दीया जलाकर इस उत्सव में भाग लिया.

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग
बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए 45 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.

बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंंग हो रही है. इसके लिए 45 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे. बथनाहा, चिरैया और केसरिया में उनकी रैली होगी. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बिहार में तेजस्वी यादव की 18 रैलियां होंगी. बसपा प्रमुख मायावती कैमूर के भभुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नवादा, गया और रोहतास में रैली करेंगी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed