11 March, 2026 (Wednesday)

आज की ताजा खबर LIVE: पंजाब: पराली जलाने में CM भगवंत मान का गृह जिला टॉप पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते हैं. टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को मात देते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया. काशी में आज देव दीपावली मनाई जाएगी.
पंजाब: पराली जलाने में CM भगवंत मान का गृह जिला टॉप पर
पंजाब में इस सीजन में पराली जलाने के मामलों में सीएम का गृह जिला संगरूर टॉप पर पहुंचा है. संगरूर में इस सीजन में अब तक पराली जलाने के 510 मामले सामने आ चुके हैं. पूरे पंजाब में मंगलवार को 321 जगह पराली जलाने के नए मामले सामने आए इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2839 हो गई है. संगरूर के बाद तरनतारन जिले में 506 मामले जबकि 296 मामले फिरोजपुर में सामने आए हैं.

पराली लगातार जलने की वजह से पंजाब के कई शहरों का AQI भी लगातार बिगड़ रहा है. खन्ना का AQI 237 और लुधियाना का 202 दर्ज किया गया. इसके अलावा पांच अन्य शहरों का AQI भी येलो जोन में दर्ज किया गया. भटिंडा का AQI 182, पटियाला का 183, जालंधर का 155 अमृतसर का 140 और मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 137 दर्ज किया

राहुल गांधी की आज प्रेस कांफ्रेंस, SIR पर कर सकते हैं खुलासा
राहुल गांधी आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. उनकी यह पीसी बिहार चुनाव की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले हो रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह SIR को लेकर कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं.

पंजाब: कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या
पंजाब में एक और कबड्डी प्लेयर की हत्या कर दी गई है. पंजाब के लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या कर दी गई. इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीते जोहरान ममदानी
अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव का रिजल्ट आ गया है. इस चुनाव में भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने चुनाव जीत लिया है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनको बधाई दी है.

छत्तीसगढ़: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 11 की मौत 20 घायल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते दिन हुई रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. इसके साथ ही इस पूरे हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं.

बिहार: राहुल, योगी और राजनाथ की जनसभाएं
बिहार विधानसभा चुनाव में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

बिहार: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 2 जनसभाएं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज बिहार में 2 जनसभाएं होने वाली हैं. उनकी पहली सभा मधुबन विधानसभा और दूसरी सभा नरकटियागंज विधानसभा में होगी.

ATC स्टाफ की कमी 4 गुना, व्हाइट हाउस की डेमोक्रेट्स पर कैरोलिन की तीखी चेतावनी
अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हवाई यात्रा पर डेमोक्रेट्स सरकार के बंद होने के प्रभाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में हवाई यातायात नियंत्रण सुविधाओं में कर्मचारियों की कमी चार गुना अधिक है.

ट्रंप सरकार की पहली वर्षगांठ: प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गिनाई कर कटौतियों की उपलब्धियां
अमेरिका की व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर उसकी उपलब्धियां गिनाईं उन्होंने घोषणा की कि 10 महीने से भी कम समय में राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास में सबसे बड़ी मध्यम वर्गीय कर कटौती पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टिप, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा पर कोई कर नहीं लगेगा, जिससे लोगों की जेब में ज़्यादा पैसा आएगा.

बिलासपुर रेल हादसे के बाद, सफाई और मरम्मत है जारी
बिलासपुर रेल दुर्घटना वाली जगह पर सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है. यहां एक मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.

चीन का कड़ा ऐक्शन; म्यांमार कोकांग फ्रॉड गिरोह के 5 लोगों को फांसी की सजा!
चीन ने मंगलवार को म्यांमार के सीमावर्ती कोकांग क्षेत्र में धोखाधड़ी करने वाले एक हिंसक आपराधिक गिरोह में शामिल होने के आरोप में 5 लोगों को मौत की सजा सुनाई.

डिक चेनी का निधन; अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति की मृत्यु पर व्हाइट हाउस में ध्वज आधे झुकाए गए
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी के सम्मान में व्हाइट हाउस में ध्वज आधे झुका दिए गए हैं. डिक चेनी का आज सुबह निधन हो गया.

आज महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मिल सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टी20 मेन्स वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली पहुंच चुकी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टी20 मेन्स वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली पहुंच चुकी हैं. काशी में आज आस्था और अद्भुत दृश्य का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा. आज पूरे धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई जाएगी. पूरे वाराणसी के घाट दीपों की पंक्तियों से जगमगा उठेंगे. पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं लिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर इसके विरोध में उतर आई हैं और उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा वोटर लिस्ट झूठी है तो फिर सरकार भी झूठी है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. आज बूथों पर चुनाव आयोग की टीमें पहुंचेंगी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed