मप्र के इंदौर में खाई में गिरी बस, भेरू घाट में 3 लोगों की मौत, सीएम ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
मप्र के इंदौर में खाई में गिरी बस, भेरू घाट में 3 लोगों की मौत, सीएम ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
मप्र में बड़ा हादसा हो गया। इंदौर और महू के बीच सिमरोल थाना क्षेत्र भेरू घाट इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि कई 9 लोग घायल हैं। हादसे पर दुख जताते हुए सीएम मोहन यादव ने 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों में दो महिलाएं बताई जा रही हैं।
एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि हादसे में बस में आगे बैठे यात्रियों की मौत हुई है। बस में फंसे 38 यात्रियों को बचाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
इंदौर और महू के बीच एक बस के पलटने के कारण हुए हादसे में तीन नागरिकों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है।
मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपए और घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्माओं की शांति तथा घायलों के…
मामले में बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। हालांकि अभी तक इसकी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले को मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने घायलों का इलाज फ्री कराने के निर्देश दिए हैं।
