21 October, 2026 (Wednesday)

टीम इंडिया की हार पर बरसे दिनेश कार्तिक, इरफान पठान को भी नहीं हो रहा विश्वास

IND vs BAN: भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 1 विकेट से हार झेलनी पड़ी। 136 रनों पर बांग्लादेश के 9 विकेट हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया यह मुकाबला नहीं जीत पाई। भारत की इस हार पर जहां क्रिकेट फैंस हैरान हैं, वहीं कई पूर्व क्रिकेटर भी इस हार से बेहद नाखुश दिखे। बांग्लादेश का जब आखिरी बल्लेबाज क्रीज पर आया तो उन्हें 51 रन चाहिए थे। यहां से फील्डर्स ने ढील बरती और मुकाबला भारत ने गंवा दिया। इस हार के बाद दिनेश कार्तिक और इरफान पठान ने भी रिएक्ट किया है।

दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की इस हार के बाद बेहद नाखुश दिखे। उन्होंने क्रिकबज पर क्रिकेट शो में टीम इंडिया की हार की कई वजह भी बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मैच में टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण उनकी फील्डिंग रही। अपने बयान में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर को कैच छोड़ने पर घेरा। साथ ही टीम इंडिया की फील्डिंग को भी उन्होंने औसत करार दिया। आइए जानते हैं कार्तिक ने क्या-क्या कहा?

हार पर बरसे कार्तिक

टीम इंडिया की इस हैरानी भरी हार के बाद कार्तिक ने कहा,’यह स्पष्ट है कि आखिरी में केएल राहुल का कैच छोड़ना और सुंदर का कैच लेने के लिए नहीं आना हार के प्रमुख कारण रहे। मुझे नहीं पता कि वह क्यों नहीं कैच लेने आए। शायद खराब रोशनी भी इसका कारण हो सकती है या और कुछ। लेकिन अगर उन्होंने बॉल देखी थी तो उन्हें कैच के लिए जाना चाहिए था। इस सवाल का जवाब फिलहाल सही से वही दे सकते हैं। ओवरऑल टीम इंडिया की फील्डिंग 50-50 रही। आज का दिन बेस्ट नहीं बुरा साबित हुआ। आखिरी में दबाव के कारण फील्डर्स ने कई बाउंड्री भी छोड़ दीं।’

मेहदी हसन मिराज

इरफान पठान हुए हैरान

भारत की इस हार पर भारतीय क्रिकेट फैंस को जहां विश्वास नहीं हुआ। वहीं इरफान पठान भी इस हार पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने मैच के बाद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा,’हम यह मैच हार कैसे गए?’ पठान के इस पोस्ट पर कई लोगों ने केएल राहुल के उस कैच को छोड़ने की फोटो भी शेयर की जिसने मैच का रुख बदल दिया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 186 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, राहुल ने 73 रन बनाए थे लेकिन यह कैच छोड़ने के बाद वह हीरो से विलेन बन गए।

 

 

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश के 9 विकेट लेने के बाद मैच को खुद अपने हाथों से गंवा दिया। मेहदी हसन ने कई मौके दिए। केएल राहुल बाउंड्री तक दौड़ कर कैच लेने चले गए। जबकि पीछे भागकर कैच लेने जाने की उन्हें जरूरत नहीं थी जब फील्डर वहां मौजूद था। दूसरी तरफ सुंदर थर्ड मैन बाउंड्री पर ही खड़े रहे और कैच लेने ही नहीं गए। इसके अलावा सुंदर ने दो बाउंड्री भी छोड़ीं। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में यह रन छोड़ना काफी महंगा साबित हुआ। यही कारण रहा की मुशफिकुर और मेहदी हसन की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 51 रनों की मैच विनिंग साझेदारी कर मैच भारत के हाथों से छीन लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed