23 July, 2026 (Thursday)

दोस्त के साथ मिलकर 15 साल की उम्र में साजिद खान ने किया था ये जुर्म, पहुंच गए थे हवालात

साजिद खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 16 में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में वह सात हफ्ते से ज्यादा का समय काट चुके हैं। कुछ दर्शकों को बेबी के निर्देशक साजिद खान की ये जर्नी पसंद आ रही है, तो वही कुछ लोग साल 2018 में मीटू आरोपों में फंसे साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। साजिद खान 24 नवंबर 2022 को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक और होस्ट के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें 15 साल की उम्र में जेल जाना पड़ा था और इस बात का खुलासा खुद निर्देशक साजिद खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

15 साल की उम्र में साजिद खान को जाना पड़ा था जेल

हिंदुस्तान न्यूज हब में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान ने एक शो के दौरान खुद इस बात का जिक्र किया था कि वह जब 15 साल के थे तो उन्हें अपने दोस्त की वजह से हवालात की हवा खानी पड़ी थी। शो में खुलासा करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि उनका जुर्म क्या था। साजिद खान ने कहा, ‘जब वह 15 साल के थे तो वह अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखने के लिए गए थे और जब वह वापस लौट रहे थे, तो वह रेलवे ट्रैक के बीच में चल रहे थे। एक हवलदार ने उन दोनों को आकर पकड़ लिया और हवालात में बंद कर दिया। इस गलती की वजह से उन्हें और उनके दोस्त को एक रात के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी।

मीटू आरोपों में फंस चुके हैं साजिद खान

साल 2018 में जब इंडिया में मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी साजिद खान भी उसमें फंसे थे। एक्ट्रेस से लेकर मॉडल और जर्नलिस्ट तक ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 से बाहर कर दिया गया था और चार साल तक वह मीडिया कैमरा से और फिल्मों से दूर थे। साजिद खान ने सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 16 से तो वापसी की ही, लेकिन इसी के साथ वह एक बार फिर से जल्द ही निर्देशक की कुर्सी भी संभालने की तैयारी कर रहे हैं। वह चार साल के बाद टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘100%’ फिल्म से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं, उनकी इस फिल्म में नोरा फतेही, जॉन अब्राहम, शहनाज गिल और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed