07 June, 2026 (Sunday)

रोहित कर रहे थे प्रेस कांफ्रेंस पीछे से हुई अनाउंसमेंट, ‘थर्ड वर्ल्ड वार का काउंटडाउन आन’, ऐसा था उनका रिएक्शन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्विप करने के बाद टीम इंडिया अपने विजयी क्रम को बनाए रखने के लिए टी20 सीरीज में भी पूरी तरह से तैयार दिख रही है। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और इसका पहला मैच बुधवार को कोलकाता में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को रोहित शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस किया, लेकिन उनके बोलने के दौरान एक ऐसी घोषणा हुई कि वो अचानक से रुक गए, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद फिर उन्होंने बोलना शुरू कर दिया।

इस वर्चुअस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब रोहित शर्मा कोलकाता के ग्राउंड की कंडीशन के बारे में  बात कर रहे थे तभी अचानक से एक आवाज पीछे से आई जिसमें कहा जा रहा था कि ‘थर्ड वर्ल्ड वार का काउंटडाउन आन’। इस आवाज को सुनकर रोहित शर्मा भी रुक गए, लेकिन महज कुछ सेकेंड के बाद जैसे ही ये आवाज आनी बंद हो गई, उन्होंने फिर से बोलना शुरू कर दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि बीच में इस तरह की आवाज आने से रोहित शर्मा चौंक गए साथ ही थोड़े नाराज भी दिखे।

आपको बता दें कि इस प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बारे में कहा था कि उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है। वहीं उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि उन्हें कुछ दिन के लिए अकेला छोड़ दें और फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा। वहीं रोहित शर्मा ने ये भी बताया कि आइपीएल का मेगा आक्शन खत्म हो गया है और उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि वो अब पूरी तरह से भारत के लिए अपने बेस्ट प्रदर्शन पर ध्यान दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *