आलिया भट्ट रणबीर की इस बात को करती है काफी पसंद, कहा- ‘मैंने अपनी जिंदगी में रणबीर को…’
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लंबे समय से अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। आलिया भट्ट उनके बारे में हमेशा अपने इटरव्यू में खुलकर बात करती रहती हैं। अब अभिनेत्री ने रणबीर कपूर के बारे में बताया है कि वह कैसे इंसान हैं। साथ ही उन्हें अभिनेता की कौन सी चीज से सबसे ज्यादा प्यार हैं।
आलिया भट्ट ने हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर भी कई सारे खुलासे किए। आलिया ने यह भी कहा कि उन्होंने रणबीर को कभी किसी के बारे में ‘एक बुरी बात’ कहते नहीं सुना है। उन्होंने यह भी कहा है रणबीर गॉसिप करने वालों में से नहीं हैं। आलिया भट्ट ने कहा, ‘रणबीर के पास लोगों के बारे में कहने के लिए केवल अच्छी बातें हैं। मैंने अपनी जिंदगी में रणबीर को किसी के बारे में एक बुरी बात कहते नहीं सुना है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।’
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अगर वह किसी की आलोचना कर रहे होते हैं तो इस तरह की आलोचना करेंगे किसी का पता नहीं चलेगा। वह केवल अच्छी बातें कहने में विश्वास करते हैं। मुझे लगता है कि यह आश्चर्यजनक है। मैं सच में इस चीज का सम्मान करती हूं। हम गॉसिप जैसी चीजें बहुत कम करते हैं। उन्हें गपशप भी पसंद नहीं है। इसलिए रणबीर की वजह से मैं भी नॉन गॉसिपर बन गई हूं। उनकी एक खराब छवि है कि वह एक बड़े गपशपर है। वह बिल्कुल भी गपशप नहीं करते हैं।’
इसके अलावा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं। गौरतलब है कि मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ब्रह्मास्त्र के सेट से ही रणबीर और आलिया का प्यार परवान चढ़ा था। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर शिवा के कैरेक्टर में तो वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में नजर आएंगी। ‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी है, जो 3डी फॉर्मेट में रिलीज होगी। जिसका पहला भाग ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ 9 सितम्बर को आएगा। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
