‘फुकरे 3’ के लिए ऋचा चड्ढा ले रही हैं घुडसवारी की ट्रेनिंग, फरवरी में फ्लोर पर आएगी फिल्म
सुपरहिट बड्डी कॉमेडी फुकरे फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग को देश के पांच-छ शहरों में शूट किया जाएगा, जिसके लिए फिल्म निर्माताओं ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। वहीं पिछले साल महामारी के चलते फिल्म के निर्माण का को टाल दिया गया था।
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पीटीआई को बताया कि, हम तैयार हैं, हम अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। मैं इस फिल्म के लिए घुडसवारी का भी प्रशिक्षण ले रही हूं। इस बार फुकरे 3 एक बड़ी और बेहतर फिल्म होने वाली हैं, जिसको 5-6 शहरों में शूट किया जाएगा। मैं घरेलू ग्राउंड और टीम के साथ वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
इस कॉमेडी ड्रामा की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसान तरीके से ज्यादा रूपए कमाने के लिए एक जुट हो जाते हैं। जबकि ऋचा चड्ढा फ्रैंचाइजी की फिल्म में मुख्य विलेन भोली पंजाबन का किरदार निभाया हैं और उम्मीद है कि इस बार भी वो अपने इसी किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को आगे निभाते हुए दिखा देंगे।
बता दें, फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं फुकरे रिटनर्स को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पकंज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाया है। इन दो फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वो ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म फुकरे 3 का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
ऋचा का वर्कफ्रंट
वही बात अगर ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर में नजर आने वाली हैं। ये सीरीज 4 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
