अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह-हुए विविध कार्यक्रम
लखनऊ सरोजनी नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर एयरपोर्ट चीफ आफिसर सुरेश चन्द्र होता ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर सीआइसीएफ से जुड़े सुरक्षा कर्मियों के मार्चपास्ट और कमांडोज के हैरतअंगेज़ करतबों, डाग शो ने लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री होता ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर देश में संविधान लागू होने तक, 26 जनवरी की तारीख का अपना महत्व रहा है। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की तिथि को महत्व देने के लिए ही 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप लखनऊ एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सम्पन्न करने मे लगातार कार्य कर रहा है। समूह के दीर्घकालिक रणनीतिक विकास मे आने वाले समय मे एयरपोर्ट को एक नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर यात्री सहभागिता के साथ यात्रियों के बीच प्रश्नोत्तरी आयोजित कर सही जबाब देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। इंडिगो ऐयरलाइन्स कर्मियों ने देशभक्ति के गीतों की थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर यात्रियों का मन मोह लिया।
