07 June, 2026 (Sunday)

विदेश सचिव श्रृंगला ने अमेरिकी विदेश उप मंत्री से टेलीकांफ्रेंस के जरिए की बात, हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से द्विपक्षीय संबंधों, कोरोना महामारी समेत कई मुद्दों और रणनीतिक हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के सैन्य जमावड़े और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की सीमाओं के पास दसियों हजार सैनिकों को जमा करने वाला रूस किसी भी बिंदु पर आक्रमण शुरू कर सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि शरमन और श्रृंगला साझा लक्ष्यों और प्राथमिकताओं पर निकट समन्वय बनाए रखने के लिए सहमत हुए और कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की तेज प्रगति को कम करने के लिए एक मजबूत भारत और अमेरिका की साझेदारी के महत्व को दोहराया।

नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों ने द्विपक्षीय गतिविधियों और कोरोना महामारी की समीक्षा की। टीकों की आपूर्ति और हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और भारत के पड़ोस पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *