डॉ. राना को आयुर्वेद विभाग के औषिधि निरीक्षक का भी कार्यभार
सहारनपुर (अनीस)क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना अब प्रदेश स्तर पर औषिधि निरीक्षण का कार्यभार भी देखेंगे। उन्हें आयुर्वेद निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी के साथ औषिधि निरीक्षक पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
आयुर्वेद निदेशक प्रो. एसएन सिंह को प्रदेश भर से औषिधि को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रदेश स्तर पर औषिधि निरीक्षक के पद रिक्त हैं और इस पद पर नियुक्ति को लेकर खासी जद्दोजहद चल थी। फिलहाल इस पद पर गाजियाबाद में तैनात क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राना ने शासन के निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर में सबसे पहले फार्मेसियों का ऑन लाइन पंजिकरण शुरु करवाया था और उन्हे आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया है। डॉ. राना ने बताया कि उनकी प्राथमिकता औषिधि संबंधि शिकायतों के तुरंत निस्तारण की होगी। उन्होंने कहा कि जब तक इस पर स्थाई नियुक्ति नहीं होती तब तक वे औषिधि निरीक्षक के रूप में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। विदित हो कि डॉ अशोक राणा की गणना प्रदेश के अनुशासन प्रिय एवं त्वरित कार्यवाही करने वाले अधिकारी के रूप में होती है ।
