06 June, 2026 (Saturday)

इस खास वजह से निक जोनस को पूजा करने के लिए कहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति के बारे में किया ये दिलचस्प खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस के बारे में भी ढेर सारी खुलासे करती रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि निक जोसन जब अपना कोई भी प्रोजेक्ट्स शुरू करते हैं तो वह उनसे पूजा करने के लिए कहती हैं। यह बात अभिनेत्री ने नए पॉडकास्‍ट में कही है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विक्‍टोरिया के सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस पॉडकास्‍ट में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पति निक जोनस के बारे में बात करते हुए कहा कि वह और निक अलग धर्मों से संबंध रखते हैं लेकिन आध्‍यात्मिक तौर पर एक जैसी ही हैं।

दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, ‘आध्‍यात्मिक तौर पर मैं और निक एक ही लाइन में हैं, जब बात हमारे धर्मों के साथ हमारी भावनाओं और हमारे रिलेशनशिप की हो। यह सच है कि हम लोग अलग-अलग तरह से पले-बढ़े हैं। मैं मानती हूं कि धर्म ऐसा मैप है जो एक ही डेस्‍टिनेशन तक ले जाता है जो कि भगवान हैं। ऐसे में आपका जो भी धर्म रहा हो, हम सभी एक ही दिशा में जा रहे हैं।’

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैं घर में काफी पूजा करती हूं जैसे प्रार्थना समारोह। निक जोनस आमतौर पर मुझसे पूजा करने को कहते हैं जब भी हम कुछ बड़ा शुरू करते हैं क्‍योंकि मैंने हमेशा अपनी जिंदगी में प्रार्थना के साथ ही शुभ काम की शुरुआत की है। मेरी परवरिश ऐसे ही हुई है और निक के साथ भी ऐसा ही रहा है और कुछ वैसा ही हमने अपने परिवार में भी बनाने की कोशिश की है।’

प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी पेरिस ट्रिप की तस्वीर शेयर की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट होस्ट किया। इस दौरान प्रियंका का शानदार अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला जिसने फैंस के साथ ही साथ उनके पति निक जोनस का भी दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में एफिल टावर के सामेन खड़ी हैं और पोज दे रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *