कसया तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने ग्रापेय के तत्वाधान में मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा।
कुशीनगर। पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं/मांगो को लेकर जनपद के सभी तहसीलों में ग्रापेय के तत्वाधान में चल रहे ‘ज्ञापन सौपे’ कार्यक्रम के तहत जिले के कसया तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कसया तहसीलदार को सौंपा।
बुधवार को पत्रकार बृजबिहारी त्रिपाठी व कृष्ण मोहन पाण्डेय के नेतृत्व में पत्रकारों ने अपने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक कड़े कानून को लाना चाहिए। ताकि पत्रकार भी अपने को सुरक्षित महसूस करें। पत्रकारों की मांगो में जनपद स्तर पर पत्रकार सुरक्षा व सहायता कोष की स्थापना, ई-श्रम पोर्टल पर पत्रकारों का पंजीकरण ( जो इसके पात्र हो), जनपद व तहसील स्तर पर पत्रकार कक्ष/ भूमि का आवंटन, पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण, जिला अस्पताल व अन्य तहसील स्तर के अस्पतालों में पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा, जनपद क्षेत्र में टोल प्लाजा पर पत्रकारों का टोल टैक्स में छूट, तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता, कैशलेश चिकित्सा सुविधा आदि शामिल है। इस दौरान ओम प्रकाश पाण्डेय, निरजधर द्विवेदी, दिनेश कुमार ओझा, फैजुल हक, राजकुमार पाण्डेय, सतीश सिंह, सौरभ मणि त्रिपाठी, अनिल तिवारी, रजनीश मिश्रा, विजय तिवारी, वीरेन्द्र यादव, विनोद गुप्ता, अशोक सिंह, रामचन्द्र कुशवाहा, कृष्णकांत चौबे, संजय यादव, राजेश शुक्ला, अयूब खाँ, गोपीचंद आदि शामिल रहे।
