06 June, 2026 (Saturday)

कार्तिक आर्यन के को-स्टार ने बोला ‘बाहुबली’ से झूठ, एक्टर ने पकड़ा तो सबके सामने पूछ ली वजह

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से एक अलग ही पहचान मिली थी। इसके बाद से ही कार्तिक ने फैंस के दिल में और इंडस्ट्री में भी जगह बना ली थी। फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन के साथ अबिनेता सनी सिंह भी नजर आए थे। सनी और कार्तिक ने इसके अलावा भी कुछ फिल्मों में काम किया है। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता रहता है।

अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने कोस्टार और दोस्त सनी सिंह का एक झूठ पकड़ा है। जिसके बारे में कार्तिक ने सनी से सबके सामने पूछ लिया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सनी ने भी इसका जवाब देते हुए कार्तिक की बोलती बंद कर दी। दरअसल सनी सिंह का कल जन्मदिन है लेकिन प्रभास ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ‘आदिपुरुष’ को-स्टार को एक दिन पहले ही बर्थडे विश कर दिया। ये बात कार्तिक आर्यन ने पकड़ ली और इस पर सनी सिंह की चुटकी ले ली।

कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर प्रभास का पोस्ट शेयर करते हुए उसके साथ लिखा, ‘सनी सिंह तूने बाहुबली को झूठ क्यों बोला, बर्थडे कल है।’ कार्तिक के इस सवाल का जवाब देते हुए सनी सिंह ने भी मजेदार रिप्लाय किया। सनी सिंह ने इस स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘जब बिग ब्रदर ने बोल दिया तो समझो आज ही है। बाकी मुझे विश मिल रही है तू बीच में क्यों आ रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है।

jagran

jagran

बता दें कि सनी सिंह और कार्तिक आर्यन एक दूसरे के साथ अच्छी दोस्ती शेयर करते हैं। दोनों ने ही ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ में साथ काम किया था। इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी को ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी देखा गया था। इसके बाद दोनों साथ में ‘पति पत्नी और वो’ में भी नजर आए। हालांकि इस फिल्म में सनी सिंह कैमियो में नजर आए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *