06 June, 2026 (Saturday)

शादी की खबरों के बीच इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं मौनी रॉय! देखें ये लेटेस्ट तस्वीर

छोट पर्दे पर ‘नागिन’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे तो मौनी रॉय अपने बोल्ड और खूबसूरत फोटोज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मौनी रॉय के चर्चा में बने रहने की वजह है उनकी शादी। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि मौनी रॉय जल्द ही अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री हाथ में पहनी हुई रिंग (अँगूठी) को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मौनी रॉय ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी रॉय के हाथ में अंगूठी दिखाई दे रही है। ये अंगूठी हाथ की उसी उंगली में पहनी हुई है जिमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है। ऐसे में इसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मौनी की सगाई की अंगूठी है।

हालांकि मौनी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐसा कुछ नहीं लिखा है। लेकिन हाथ में अंगूठी देख कयास यही लगाए जा रहे हैं। क्योंकि इस समय मौनी रॉय की शादी की खबरें भी परवान पर हैं। मौनी ने जो तस्वीर सेयर की है इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये क्लोजअप फोटो है जिसमें उनका केवल चेहरा और एक हाथ ही नजर आ रहा है। मौनी रॉय के फैंस भी इस तस्वीर को देखकर उनके कायल हो रहे हैं। मौनी की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से खबर है कि मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में इस कपल को कई बार पहले स्पॉट भी किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक जनवरी 2022 में मौनी अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से संग शादी करने वाली हैं। खबर है कि मौनी की मां ने एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता पिता से मुलाकात की और शादी पर चर्चा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *