06 June, 2026 (Saturday)

पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर निकाली बाइक रैली

कुशीनगर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए शहर में बाइक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
कहना न होगा कि शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर्स लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी कडी मे मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं संयोजक प्रभु नंदन उपाध्याय के नेतृत्व मे शिक्षक- कर्मचारियो ने बीएसए कार्यालय से मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली शहर का भ्रमण कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुची। यहा जोरदार प्रर्दशन और नारेबाजी की गयी और  मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सीएम को संबोधित ज्ञापन मे संगठन ने कहा की उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों के जो भत्ते इस आशय से निरस्त किए गए हैं कि यह भत्ते केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। भारत सरकार के अनुरूप नगरों के वर्गीकरण को आधार मानकर ग्रेड वेतन के स्थान पर मूल वेतन के अनुसार वाई श्रेणी के नगरों में दस फीसदी मकान किराया भत्ता प्रदान किया जाए, साथ ही नगर प्रतिकर भत्ता के स्थान पर परिवहन भत्ता बड़े नगरों में न्यूनतम छह सौ रुपये महंगाई भत्ता एवं छोटे शहरों में चार सौ प्लस महंगाई भत्ता, शिशु शिक्षा भत्ता, लेखन सामग्री भत्ता आदि सभी का लाभ जोड़कर प्रदान किया जाए। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं तथा फर्नीचर, बिजली, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल आदि  सुविधा उपलब्ध कराई जाए प्रदेश के दूर-दराज के जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण किया जाए
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *