07 June, 2026 (Sunday)

स्किन की लाइलाज बीमारी से जूझ रहीं यामी गौतम ने बयां किया दर्द, बोलीं- बहुत सालों से इसे बर्दाश्त कर रही हूं, पर अब…

एक ज़माने में त्वचा निखारने का दावा करने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों को एंडोर्स करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने अब अपनी त्वचा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्हें त्वचा की एक लाइलाज बीमारी है, जो तस्वीरों में नज़र आती, मगर अब यामी ने फ़ैसला किया है कि वो इसे और अधिक नहीं छिपाएंगी और इस पर खुलकर बात करेंगी।

मंगलवार को यामी ने अपने ताज़ा फोटोशूट की पांच तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वो अलग-अलग मुद्राओं में नज़र आ रही हैं। इनमें से कुछ क्लोज़-अप भी हैं। इन तस्वीरों के साथ यामी ने लिखा- हैलो मेरी इंस्टा फैमिली, हाल ही में मैंने कुछ तस्वीरों के लिए शूट किया और जब वो मेरी स्किन कंडिशन केराटोसिस-पिलारिस (Keratosis- Pilaris) छिपाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन में जाने ही वाली थीं, जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है, तो मैंने ख़ुद से कहा- यामी, तुम इस तथ्य को स्वीकार क्यों नहीं कर लेतीं।

इसे भूल जाओ… (हां, मैं ख़ुद से ज़ोर-ज़ोर से बातें करती हूं)। वे लोग, जो इसके बारे में नहीं जानते, यह एक स्किन कंडिशन है, जिसमें चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। मैं यक़ीन दिलाती हूं कि ये उतने बुरे नहीं होते, जितनी की आपका दिमाग और आपकी पड़ोस वाली आंटी इसे बना देती हैं। मुझे यह स्किन कंडिशन किशोरावस्था में हुई थी और इसका को इलाज नहीं है। मैंने कई सालों तक इसे बर्दाश्त किया है और अब आख़िरकर मैंने अपने डर और असुरक्षा को दरकिनार कर इसे स्वीकार करने की हिम्मत जुटाई और अपनी कमियों को पूरे दिल से स्वीकर कर रही हूं। मैंने अपना यह सच आपके साथ बांटने का साहस भी किया है।

यामी गौतम की इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इसी साल उन्होंने निर्देशक आदित्य धर से शादी की है। यामी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस में मुख्य भूमिका में नज़र आयी थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *