07 June, 2026 (Sunday)

आज शाम दो धमाकेदार टीमों की होगी भिड़ंत, मैच का मजा उठाने के लिए आजमाए ये तरीका

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अब कुछ ही मुकाबले बचे हैं। प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली तीन टीमों का फैसला हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बाद रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी प्लेआफ में जगह बना ली है। आज शाम टाप पर काबिज दिल्ली और चेन्नई की टीमों के बीच मुकाबला होगा। आज का मुकाबला अपनी श्रेष्ठता साबित करने की जंग होगी।

दिल्ली की टीम अपने कप्तान रिषभ पंत को आज जीत का गिफ्ट देना चाहेगी। वहीं पंत भी कुछ ऐसा करना चाहेंगे जिससे उनका जन्मदिन यादगार बना सकें। जान लीजिए इस मैच से पहले इससे जुड़ी तमाम जानकारी।

कब खेला जाना है चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 50वां मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला यह मुकाबला सोमवार 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल का 50वां मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल के 50वें मैच का टास ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस मैच में टास शाम 7 बजे होगा।

कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल का 50वां मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 के 50वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारी और अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण की हिन्दी/ अंग्रेजी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *