हत्या की आशंका मे क्रब से निकाली गयी लाश
कुशीनगर । हत्या की आशंका मे जिलाधिकारी ने निर्देश पर दस दिन पूर्व दफनाए बच्चे की शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि बच्चे के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम एस राजलिंगम से न्याय की गुहार लगाई थी। दरअसल दस दिन पहले बच्चा घर से गायब हो गया था। बाद में उसका शव पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में मिला। जिसे की बाद में दफन कर दिया गया था।
काबिलेगोर है जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के टोला हर्दीछपरा के निवासी है भोला गुप्ता, गुजरात में रहकर मजदूरी करता है. जबकि उसका परिवार यहां गांव में रहता है। 11 सितंबर को उसका बड़ा बेटा चार वर्षीय अर्पित घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक वह गायब गया। काफी देर तक जब वह घर नही पहुचा तो घर वालों उसकी तलाश करने लगे। चार घंटे बाद बच्चे का शव उसके घर से तकरीबन तीन सौ मीटर दूरहनिर्माणधीन मकान के समीप पानी से भरे गड्ढे मे मिला। पहले तो परिजनों को लगा कि मकान में बने नाले में गिरने से बच्चे की मौत हो गयी है। इसीलिए उन लोगों ने अर्पित का शव गांव के बगल से गुजरने वाली छोटी गंडक नदी के किनारे बालाक्षत्र घाट पर दफना दिया। बाद में भोला गुप्ता ने आशंका जताई कि उसके बेटे का कत्ल किया गया है। इसके बाद उसने शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए तहरीर दी।
तहसीलदार के मौजूदगी मे क्रब से निकाला गया श
डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर तहसीलदार कप्तागंज अहमद फरीद खान की मौजूदगी मे रविवार को गांव के निकट गंडक नदी के किनारे रामकोला थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्र से बाहर निकलवाया। तहसीलदार ने बताया कि बच्चे के स्वजन डीएम से मिलकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
