06 June, 2026 (Saturday)

मामूली विवाद मे युवक ने की चाकू घोपकर हत्या

कुशीनगर । जनपद के में सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया हाता गांव में मामूली नोंकझोंक से शुरू हुए विवाद मे एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तमकुहीराज स्थित सीएचसी पर लेकर पहुंचे लेकिन खून से लतपथ युवक रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित परिवारीजन मृतक का शव आरोपी के दरवाजे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति उत्तपन्न हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम व सीओ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास करने लगी। इधर उग्र परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए नही ले जाने दे रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जानकारी के मुताबिक सेवरही थाना क्षेत्र धुरिया हाता निवासी 36 वर्षीय उमेश यादव व धुरिया कोट निवासी विशाल यादव के घर के बीच दूरी तकरीबन 100 मीटर है। बताया जाता है कि उमेश यादव के घर के बगल में विशाल किराने की दुकान चलाता है। उमेश यादव प्राइबेट बस का चालक था। शनिवार को उमेश यादव व विशाल के बीच मामूली बात को लेकर नोकझोंक शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि अचानक विशाल ने उमेश के पेट में चाकू से कई वार कर दिया और फरार हो गया। उमेश लहूलुहान होकर दरवाजे पर गिर गया। आनन फानन में परिवारीजन घायल उमेश को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इधर जब विशाल को इस बात की  जानकारी हुई कि उमेश की मृत्यु हो गयी तो वह परिजनों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित परिजन मृतक के शव को आरोपी के दरवाजे पर ले आए और उसके घर के बरामदे में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम एआर फारुखी, सीओ फूलचन्द्र की अगुवाई में सेवरही, विशुनपुरा, बरवा पट्टी, तरया सुजान व पटहेरवा की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को अहेतुक सहायता की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे एएसपी एपी सिंह ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिलाया। उसके बाद किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *