यूथ कांग्रेस की जनचेतना यात्रा पहुंची सिधुआं बाजार
कुशीनगर। यूथ कांग्रेस के तरफ से चलाई जा रही जन चेतना यात्रा मंगलवार को सिधुआं बाजार पहुंची । इसमें लोगों से खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन लिया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरूद्दीन ने कहा क्षेत्र के लोगों में खस्ताहाल पड़ी सड़कों के मरम्मत अभाव को लेकर आक्रोश है। सिधुआं बाजार की खस्ताहाल सड़कों के हालात से नाराज युवाओं ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अच्छे सड़क हमारा अधिकार है का नारा लगाते हुए आम लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की मांग की। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह चंदन,मोहम्मद सैफ, सुनील यादव,फैयाजुल हक,खुर्शीद अली,उपेंद्र प्रताप सिंह,मासूम राजा सबीर आलम आदि मौजूद रहे।
