शिक्षित समाज का निर्माण करना ही पुस्तकालय का उद्देश्य-विनय जायसवाल
कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्मित ब्रह्मलीन महंत अवैध नाथ महाराज पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ। इसके लिए अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 10 वर्षों से बंद पड़ी पुरानी लाइब्रेरी को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया था। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर में पुस्तकालय अधिष्ठापन का उद्देश्य एक शिक्षित समाज का निर्माण करना है.शिक्षित पडरौना के विकास के लिए यह पुस्तकालय अपने बड़ी भूमिका के रूप में निभाएगा। इस पुस्तकालय में धार्मिक प्रतियोगी परीक्षाओं एनसीईआरटी किताबों के साथ सीबीएसई और आईएसई बोर्ड की पुस्तकें में साहित्य उपन्यास मनोरंजन विज्ञान सहित सभी प्रकार के पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। श्री जायसवाल ने बताया यह पुस्तकालय परिसर पूरी तरह से वातानुकूलित और वाई-फाई की सुविधा से लैस रहेगी । इसके पूर्व वैदिक मंत्रोचार के बीच ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज नवनिर्मित पुस्तकालय का चेयरमैन विनय जायसवाल ने शुभारंभ किया। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पडरौना के एएन सिंह ने किया । संचालन अनूप मिश्रा ने की। इस दौरान भाजपा नेता रामेश्वर कुशवाहा, संघ प्रचारक राजेश, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,अखिलेश मणि त्रिपाठी,कृष्ण मुरारी जायसवाल,लाल बाबू गुप्ता,रामसेवक सिंह,प्रमोद दीक्षित,अजय जायसवाल,अरविंद कुशवाहा,रितेश जायसवाल,रोहित शर्मा, गुड्डू जायसवाल,आनंद जायसवाल,निखिल टीबड़ेवाल,विकास चौबे, संजय जायसवाल,लिंकन सिंह,अतुल मिश्रा, राजकुमार चौरसिया, सुरेश रौनियार,रामाश्रय गौतम,राकेश मद्धेशिया, सुभाष सोनी, मोनू सिंह, रत्नेश गुप्ता,सौरभ सिंह, छोटे राइन,मनसूर अली, हुस्नारा,मंटू गुप्ता, एब्दुल्ला,नीरज मिश्रा, मानस मिश्रा,सुनील चौहानराजेश मौर्या, ओमप्रकाश सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
