11 सितंबर को लगेगा लोक अदालत,वाहन स्वामी कराएं ई-चलान का निस्तारण
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधिक प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायालय रविंद्र नगर में 11 सितंबर को यातायात पुलिस कुशीनगर के तरफ से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें आने वाले लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा। रविवार को पडरौना कसया मार्ग यातायात पुलिस चौकी के पास यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने आने जाने वाले वाहन स्वामियों से पूर्व में यातायात नियमों के उल्लंघन में ई-चालान हुए वाहन स्वामियों से 11 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में आकर ई-चालान से संबंधित वादों के निस्तारण कराने के लिए पर्चे बांटकर अपील किया। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक यातायात अब्दुल मन्नान खान,सुभाष चंद सरोज, अरुण सिंह,कांस्टेबल रणविजय, आनंद,मनोज,जितेंद्र, कुबेरनाथ,श्री कृष्ण, रामविलास सिंह आदि मौजूद रहे।
