07 June, 2026 (Sunday)

पीएम मोदी को सुब्रमण्‍यम का पत्र, भ्रष्टाचार के हाई प्रोफाइल मामलों में देरी से BJP की छवि हो रही खराब

भारतीय जनता पार्टी के सांसद  सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान ऐसे हाई प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामलों की और खींचा है जो सुनवाई के लिए अदालत में लंबित हैं। पत्र लिखकर भाजपा सांसद ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम राबर्ट वाड्रा समेत कई अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों के लंबित मुकदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि इन मामलों में प्रासीक्यूशन में हो रही देरी भाजपा की छवि को नुकसान हो रहा है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पत्र में 2G घोटाले, एयरसेल मैक्सिस व नेशनल हेराल्ड जैसे भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र किया है। उन्होंने इस मामलों के आकलन के लिए इंटर डिपार्टमेंटल मानिटरिंग बडी के गठन की मांग की है।

स्वामी ने आरोप लगाया कि वाड्रा के खिलाफ दर्ज कालेधन के मामले में भी कुछ खास नहीं हुआ है। ट्विटर पर स्‍वामी ने बताया कि यह पत्र उन्‍होंने प्रधानमंत्री को 2 सितंबर 2021 को लिखी थी। प्रधानमंत्री को पत्र में स्वामी ने दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित 2जी घोटाले की अपील, एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्‍स मीडिया रिश्‍वतखोरी मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे का केस व नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर चल रहे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस का जिक्र किया है।

वर्ष 2014 में पार्टी ने ऐसे ही मामलों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए इस दो पेज की चिट्ठी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा, ‘केंद्र में UPA के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले आए थे। इसमें शक नहीं कि सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के ऐसे कई मामलों के अभियोजन में काफी अधिक देरी हुई है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *