06 June, 2026 (Saturday)

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का पडरौना में व्यापारियों ने किया स्वागत

कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तरफ से शुक्रवार को पडरौना नगर के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा से पडरौना की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने और शहर में ओवरब्रिज बनवाने के आलावा यात्रियों की सुविधाओं को लेकर ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाल बाबू गुप्ता,दिलीप जायसवाल,अजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल,सुखदेव, बृजकिशोर जायसवाल, पृथ्वी,गोपाल गुप्ता, गोपाल टीबड़ेबाल, मोहम्मद आसिफ,पवन शर्मा,शंकर जायसवाल, अमर रौनियार,जवाहिर वर्मा,जगदीश पटेल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *