06 June, 2026 (Saturday)

बूथ समीक्षा की बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर

कुशीनगर । क्षेत्र के जंगल नाहर छपरा गांव स्थित रेखहा स्थान पर शुक्रवार को भाजपा बुथ कमेटी की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया गया।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा बूथ पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे धरातल पर काम कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। बूथ में रहने वाले आम लोगों के साथ भी पदाधिकारियों का विशेष रूप से जुड़ा होना चाहिए।  पूर्व पीआरओ आरके मौर्य ने कहा चुनाव जीतने के लिए बूथ समिति का होना बहुत जरूरी है। जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है। जनता के बीच पहुंचकर युपी सरकार की योजनाओं को बताने के लिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ को बहुत सारे काम दिए हैं,जिन्हें ईमानदारी से करना जरूरी है। इसके बाद बूथ कमेटी की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा,ग्राम प्रधान राम प्रताप कुशवाहा,सतीश कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,छोटे लाल चौहान,छोटेलाल प्रसाद, भरत कुशवाहा,धर्मेंद्र कुशवाहा,शैलेश पासवान,सुरेश चौहान, जवाहर चौहान,प्रमोद कुशवाहा,प्रमोद चौहान, चंद्रशेखर पासवान, धनराज चौहान,शंभू चौहान,गोविंद चौहान, हरिकिशन प्रसाद,डोमई चौहान,उदय कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा,गुड्डू कुशवाहा,जयसिंह कुशवाह,ऋषिकेश कुशवाहा,छोटा प्रसाद,सिंहासन आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *