06 June, 2026 (Saturday)

सपहाँ में भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

कुशीनगर !भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस व MLC अरविंद कुमार शर्मा का सोमवार को कसया क्षेत्र के सपहा मे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा सिंह के नेतृत्व मे स्वागत किया गया,इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें पार्टी का अनुशासित सिपाही होकर कार्य करने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा का फूल-मालाओं व नारो के साथ स्वागत किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओ व समर्थको के साथ मिलकर जय श्री राम,हर हर महादेव,जय श्री कृष्णा के नारे लगाए।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा सिंह ने कहा कि विकास और जनता के समर्थन की बदौलत सूबे में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।इस दौरान प्रमुख रुप से पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,प्रमिल गुप्ता,जेपी सिंह,राजेश राव,अजय सिंह ,अजय मिश्रा,प्रदीप सिंह ,अमित सिंह,अभिषेक सिंह,पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह,डॉक्टर जयराम सिंह,विश्वजीत राव, कमलेश कुशवाहा,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *