06 June, 2026 (Saturday)

क्राइम ब्रांच,आबकारी और रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम ने मदरसा मे की छापेमारी , टैग, रैपर, ढक्कन और शीशी सहित 120 लीटर स्प्रिट बरामद

कुशीनगर। जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सपहा के अंसारी टोला मे स्थित एक मदरसा व दो घरो में बुधवार की देर शाम क्राइम ब्रांच, आबकारी और रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम ने पर छापेमारी की, जहां अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।  पुलिस टीम ने मौके पर  टैग, रैपर, ढक्कन और शीशी सहित 120 लीटर स्प्रिट बरामद कर पांच कारोबारियों को हिरासत में ले लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा अंसारी टोला के मदरसा अरबिया इजशादुल ओलूम में बुधवार की देर शाम को क्राइम ब्रांच के प्रभारी अमित शर्मा, आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह, अनिल कुमार सिंह, निरझरणी पांडेय, सत्येंद्र प्रताप और रामकोला थानध्यक्ष दुर्गेश सिंह राठौर की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 83 शीशी में पैक शराब, 419 ढक्कन, 116 खाली शीशी, 120 लीटर स्प्रिट और पैकिंग करने वाले सामान बरामद किया। पुलिस ने पांच व्यक्तियों को हिरासत मे ले लिया। थाने में पूछताछ के बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मदरसा प्रबंधक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। अन्य व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। नामजद एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार होने वालों में मदरसा प्रबंधक इरशाद अहमद और विनोद यादव शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी ज्ञानचंद यादव फरार है। बताया जाता है कि आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सपहां गांव के अंसारी टोला में स्थित मदरसा अरबिया इजशादुल उलूम में देशी शराब की पैकिंग की जा रही है। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने रामकोला थाने की पुलिस और स्वॉट टीम को साथ लेकर छापा मारा। मदरसा के अलावा दो अन्य घरों से भी भारी मात्रा में पैकिंग के सामान के अलावा स्प्रिट बरामद हुई। पुलिस ने विनोद यादव और ज्ञानचंद नाम के व्यक्तियों के घर भी दबिश देकर देशी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान तथा बोलेरो को कब्जे में लिया।
एसओ रामकोला डीके सिंह ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर सरिता सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मदरसा प्रबंधक इरशाद अहमद का कहना है कि उनका मदरसा काफी दिनों से बंद चल रहा है। वहां देशी शराब की पैकिंग होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। शराब के धंधे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
जिला आबकारी अधिकारी बोले
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें उक्त स्थानों पर देशी शराब की पैकिंग किए जाने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के बाद डीएम और एसपी के निर्देश पर बुधवार को सपहां के अंसारी टोला में संचालित मदरसा और दो अन्य घरों में छापा मारा गया। वहां रैक्टिफाइड स्प्रिट व शराब पैकिंग के सामान मिले। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर जिले में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *