06 June, 2026 (Saturday)

JEE मेन के चौथे चरण की परीक्षा कल से, इन निर्देशों का पालन उम्मीदवारों के लिए होगा जरूरी

JEE Main 2021: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का आयोजन कल, 26 अगस्त 2021 से किया जाना है। चौथे चरण की जेईई मेन परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 व 2 सितंबर 2021 को आयोजित किये जाने की घोषणा एनटीए द्वारा की गयी थी। इसके बाद एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड शनिवार, 21 अगस्त को जारी किये। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यदि उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो वे एनटीए द्वारा जारी हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल करके या ईमेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

एनटीए ने जेईई मेन सेशन 4 एडमिट कार्ड के साथ ही साथ परीक्षा को लेकर कई निर्देश भी जारी किये हैं, जिनका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में किया जाना है।

जेईई मेन सेशन 4 के लिए जरूरी कुछ बातें

  • ऑनलाइन डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर एनटीए के हेल्पलाइन पर सम्पर्क करें।
  • एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एजेंसी द्वारा जारी वचन पत्र को हस्ताक्षर करके ले जाना होगा।
  • साथ ही, उम्मीदवारों को अपने साथ एक फोटो-आईडी (आधार कार्ड, वोटर आई-कार्ड, आदि) ले जानी होगी।
  • इसके अतिरिक्त सैनेटाइजर की अपनी छोटी बोतल, एक स्पष्ट बॉल प्वाइंट पेन और प्रवेश पत्र ले जाएं।
  • हालांकि, अपने साथ कोई भी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस न ले जाएं। साथ ही, डिजिटल घड़ी, हेल्थ बैंड, आदि भी उतार के जाएं।
  • सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के अनुसार दी गयी तारीख, समय और केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए। उम्मीदवारों को उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बेहतर होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में रफ शीट प्रदान की जाएगी, जिसे उन्हें कक्ष में दिये गए निर्देशों के अनुसार बॉक्स में छोड़ना होगा
  • उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र में जूते के बजाय सैंडल या चप्पल पहनकर बेहतर होगा। इसके अलावा, हल्के रंग के कपड़े बेहतर होंगे और आभूषण (धार्मिक उद्देश्यों के अलावा) की अनुमति नहीं है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *